संदेश

सत्यमेव जयते के पत्रकार आमिर

जनकनंदिनी सीता, कुंतीपुत्र अर्जुन या फिर गंगापुत्र   भीष्म  और    द्रुपद नंदिनी द्रौपदी  कितनी समरसता है इस वंशावली में। इन व्याख्याओं में ना पड़ते हुए कि पुत्र के साथ मां का और पुत्री के साथ पिता का नाम क्यों है, खुश होने के लिए काफी है कि हम उस परंपरा के वाहक हैं जहां मां का नाम एक उपनाम की तरह नहीं, बल्कि मूल नाम की तरह चलता रहा है। वंश उन्हीं के नाम से आबाद हुए। मां को मान देने वाली संस्कृति का हिस्सा होने के बावजूद ऐसे कौनसे जैविक परिवर्तन के शिकार हम हो गए हैं कि बेटी को कोख में ही मार देने में पारंगत हो गए। विज्ञान का ऐसा घृणित इस्तेमाल। अल्ट्रासॉनिक मशीन को ईजाद करने वाले वैज्ञानिक अगर इस घिनौने पक्ष को सोच लेते तो उनकी रूह कांप जाती। जो मशीन एक स्वस्थ संतान को जन्म देने का सबब है, उसका इस्तेमाल हम मौत देने के लिए कर रहे हैं।  हालत यह हो गयी  कि जहां पश्चिमी देशों में बच्चे का लिंग पहले ही बता दिया जाता है, वहां हमारे यहां इसे प्रतिबंधित करना पड़ा है।  किस्सा जोधपुर का है। रेडियोलॉजिस्ट ने उस नए कपल के बच्चे क...

मेरी कुड़माई में

चित्र
 मेरी कुड़माई  में  मुझे मिले थे माटी के गणेशजी और एक लकड़ी की कंघी  वही जो आदिवासी लड़का लड़की को देता है  मैं भी हो गयी थी तेरी  सदा के लिए. क्या कोई मंतर था   मिटटी और लकड़ी के टुकड़ों में  या थी वो नज़र  जो  सिवाय भरोसे  के  कुछ और देती ही नहीं थी. समझ रही हूँ  मिटटी-लकड़ी देने का सबब सच, तुम्हारी निगाहें बहुत दूर तक  देख  लेती थीं .

खांकर बजती है राह बनती है

अपने जीते जी मैं कभी शृंगार नहीं करूंगी लेकिन अंत्येष्टि के समय वे मुझे सजा देंगे। वसीयत में साफ-साफ लिख देने पर वे ऐसा नहीं करेंगे । क्यूं लिखूं मैं? करने दो उन्हें, जिंदगी में एक बार मैं खूबसूरत लगूंगी -वेरा पावलोवा   वेरा रूसी कवयित्री हैं, जो शायद अपने सादगी पर फिदा हैं और इसी को ही अंतिम सांस तक कायम रखना चाहती हैं। कोई  ख्वाहिश नहीं सुंदर दिखने की फिर भी एक ख् वाहिश कि मरने के बाद भी खूबसूरत लगूं। सुंदर दिखना हम में से हरेक की चाहत होती है, लेकिन क्या सुंदरता केवल लिबास और अंगों की होती है। मुझे तो छतीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर के पास कोटमसर गांव की वह आदिवासी स्त्री भी बहुत खूबसूरत लगती है जो सड़कों पर धान फैला रही होती है और वह मेवाती स्त्री भी जो अलवर के गांव में प्याज़  उगा रही है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की वे स्त्रियां भी जिन्होंने अपने दम पर खोए हुए वन फिर से विकसित कर लिए हैं। अपने पुरुषों का पलायन रोक दिया है। उन्होंने अपना पानी, अपना चारा, अपना ईंधन तो पाया ही है, अपना स्वाभिमान भी ऊंचा रखा है। वे बारी-बारी से इस वन की रक्षा करती हैं। इसके लिए ...

हम भरे-भरे ही हैं दोस्त

उसने कहा  मुझसे  फिर क्यों नहीं  मैंने कहा  प्याला रीतता  ही नहीं  ख़ालीपन के  एक निर्वात  दो आंसूं  तीन हिचकियों  चार बातों  और अनगिन यादों  के बाद  फिर भर उठता है  अजब जादूई मसला है कभी मैं रीतती हूँ  तो प्याला मुझे भर देता है  और प्याला रीतता है तो मैं  हम भरे-भरे ही हैं दोस्त.

अच्छे लोग मेरा पीछा करते हैं

चित्र
अच्छे लोग मेरा पीछा करते हैं ढूंढ ही लेते हैं मुझे  आखिरकार    बावजूद कि मैं हद दर्जा बेपरवाह   ज़िन्दगी का सबसे कीमती तोहफा भी ऐसे ही मिला मुझे  मैं बेखबर  वह कुर्बान  मैं जड़ वह  चैतन्य   मैं सुप्त वह जाग्रत मैं ठूंठ तो वह हरा वट   मैं तार वह सितार    मैं  बुत  वह   प्राण     मैं   इंतज़ार वह इश्क़  तेरा लाख शुकराना मेरे रब दे तौफीक   मुझे   के मैं  कर सकूं पीछा   अच्छाइयों का  जो न कर सकूं अच्छे लोगों का तो .

मोहब्बत के शहर से

चित्र
अर्से से  संभाल रखी थी  मोहब्बत की धरोहर के लिए मशहूर  शहर से लाई एक सफ़ेद प्लेट उसकी संग ए मरमरी जाली के पास कई रंग थे  इक-दूजे की खूबसूरती में लिपटे  आज, वह प्लेट टूट गयी  रंग बिखर गए  सिर्फ सफ़ेद नज़र आता है अब टूटी यादों को फेंका नहीं   उसने जोड़ा और सहेज लिया खुद को भी कहाँ फेंका उसने सहेज रखा है  अक्षत वनपीस की तरह.

porn, horn please !!!

चित्र
अश्लीलता को शब्द  देने वाले भारतीय कानून के मूल में एक ही भाव है कि किसी महिला की गरिमा को ठेस न पहुंचे। यह भाव सर्वोपरि है कि किसी परिवार के सामाजिक रुतबे और साख पर कोई आंच नहीं आए। हमारे यहां ऐसा है और यूं ये परिकल्पना पूरी दुनिया के देशों में वहां की सांस्कृतिक अवधारणा के हिसाब से बदलती रहती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब स्त्री की अपनी ही भूमिका परिवार और समाज में बहुत बदली है वहां  1860 के अंग्रजों के जमाने के ये कानून किस तरह साथ देते हैं। दूसरा सवाल यह उठता है कि जब सब कुछ एक क्लिक  की दूरी पर हो, शहर के थिएटर में 'जंगली जवानी'  जैसी कोई फिल्म चल रही हो, प्ले बॉय जैसी पत्रिकाओं में स्त्री की उत्तेजक तस्वीरें हो, पारिवारिक पत्रिकाओं में ही सर्वे के नाम पर कई बातें हो, वहां इस कानून की रक्षा किस कदर की जा सकती है? नर्स भंवरी देवी के एक विधायक मंत्री  महिपाल मदेरणा    के साथ संबंधों की सीडी को कुछ टीवी चैनल्स ने खूब दिखाया। अखबार के दफ्तरों ने भी इसे देखा। जाहिर है प्रकाशन और प्रसारण ...