संदेश

Sachin pailot लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कर्नाटक के नतीजे नहीं लिखेंगे 2024 की नई गाथा

चित्र
यह बहुत अजीब था कि जिस दिन कर्नाटक की जनता मतदान करने जा रही थी, ठीक उसी दिन राजस्थान में कांग्रेस के बागी नेता ख़म ठोंक रहे थे। कभी प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और पूर्व उप उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट ने अपने ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की राजनीति पैसों के दम पर चलती है, इनकी नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे सिंधिया हैं और इसीलिए ये मेरे कहने के बावजूद वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच नहीं कर रहे हैं। पायलट ने राजस्थान लोक सेवा आयोग को भंग किये किए जाने की मांग की जो एक संवैधानिक इकाई है। अपनी ही सरकार के खिलाफ अजमेर से जयपुर की पदयात्रा निकाली। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह चुके थे कि सचिन के नेतृत्व में विधायक दस-बीस करोड़ रूपए ले चुके हैं और उनकी सरकार बचाने में वसुंधरा राजे सिंधिया का योगदान है। पायलट को 'निकम्मा' और 'नालायक' सम्बोधन वे पहले ही दे चुके हैं। पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना और प्रदर्शन सब कर चुके हैं। कर्नाटक में मतदान के दिन वे अपने पंद्रह विधायकों के साथ...

राजस्थान में आखिर किसके हाथ से फिसल रही रेत

चित्र
राजस्थान की धरती अब तपने लगी है। इस मरुप्रदेश को ‘धरती धोरा री’ भी कहा जाता है यानी रेत के टीलों की धरती। रेगिस्तान मे दूर तक फैली गर्म रेत को जब मुट्ठियां भींच कर थामने की कोशिश की जाती है तो वह और भी तेज़ी से फिसलने लगती हैं। सचिन पायलट के हाथ से भी यह रेत यूं ही फिसल रही है। एक नौजवान और सक्रिय नेता के हाथ से रेत का फिसलना कोई नई बात नहीं होती है लेकिन हालिया फिसलन से  उनकी छवि ऐसी बनी है जैसे उनका पंजा किसी और के हाथों में खेल रहा हो। पायलट ने जो तीर अभी चलाया है वह अशोक गहलोत सरकार की दिशा में तो तना हुआ है ही, पूर्व मुखमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को भी निशाने पर लेता हुआ दिखता है। पायलट कह रहे हैं कि हमें चुनाव में जाने से पहले वह वादा पूरा करना चाहिए जिसमें हमने वसुंधरा सरकार पर भ्रष्टाचार के इल्ज़ाम लगाए थे और जांच की बात की थी। ध्यान देने वाली बात है पायलट वसुंधरा का नाम ले रहे हैं ,भाजपा सरकार का नहीं। इस बढ़िया चाल के बाद प्रधानमंत्री  वंदे भारत ट्रेन के साथ–साथ अशोक गहलोत को भी हरी झंडी दिखा देते हैं जिसकी बराबरी फिर अशोक गहलोत ने एक ट्वीट से की । दरअसल जयपुर से दि...