आत्मालाप
अभी तो बहुत कुछ कहना-सुनना बाकी था क्यों तुमने बीच रास्ते ही जहाज डुबो दिए ढल ही जाती एक रोज़ ये गहरी काली शब् क्यों तुमने सुन्दर उम्मीद के पंख क़तर दिए मिल ही जाता हमें हमारे हिस्से का आसमां तुमने क्यों अब्र के हवाले उजाले कर दिए क्या मैं ही वक़्त से हारने लगी थीं मेरी जां ज़ख्म क्यों फिर आज अपने हरे कर दिए नहीं कह पाती खुद से कि यह उसकी रज़ा थी मैंने देखें हैं तूफ़ानी हवाओं में जलते हुए दीए एक-दूजे पर था जब चन्दन-पानी सा यकीं फिर किसने ये रास्ते हमारे जुदा कर दिए अभी तो बहुत कुछ कहना-सुनना बाकी था क्यों तुमने बीच रास्ते ही जहाज डुबो दिए अब्र-बादल शब्-रात