संदेश

kiren rijiju लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वक़्फ़ ने किया क्या नया सितम ..

चित्र
मधुर गीत के बोल  वक़्त ने किया क्या हंसी सितम . . के साथ छेड़ छाड़ के लिए माफ़ी के साथ यह शीर्षक लिखा है। गीत जिसे कैफ़ी आज़मी साहब ने  लिखा और गीता दत्त ने  गाया था। दरअसल  वक़्फ़  ( संशोधन)  अधिनियम, 2025 ने अजब सितम यह किया है कि संसदीय शक्ति और न्यायिक शक्ति के बीच जारी टसल को और तेज कर दिया है। हाल ही में कुछ ऐसे फैसले और टिप्पणियां आई हैं  कि सरकार को यह लगने लगा है कि सर्वोच्च न्यायालय अपनी लक्ष्मण रेखा लांघ रहा है तभी तो पहले किरन रिजिजू और फिर शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कह दिया कि  अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 142 के तहत कोर्ट को मिला विशेष अधिकार लोकतांत्रिक शक्तियों के ख़िलाफ़ 24 घंटे उपलब्ध न्यूक्लियर मिसाइल बन गया है। जज सुपर पार्लियामेंट की तरह काम कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि सर्वोच्च  कौन  है न्याययालय या संसद।  वक़्फ़  ( संशोधन) बिल पर सुनवाई के दौरान तीन न्यायाधीशों की पीठ ने भले ही कोई स्टे नहीं दिया है लेकिन अगली सुनवाई तक तत्काल  कुछ बातों पर रोक लगा दी ...

देश को एक ही फ्रेम में फिट करने की मनमानी !

ऐसा लगता है जैसे देश पर राज करने वालों ने अपने लिए एक फ्रेम बनवा ली  है और फिर देश को हर हाल में उसी फ्रेम में फिट करने की ज़िद है, बिना इस बात की परवाह किये कि उनकी इस कोशिश में उसका मूल तत्व ही फ्रेम से छिटक रहा है,कट रहा है ,टूट रहा है । यकायक यह कोशिश और तेज़ हो गई है जैसे किसी राजा को यकीन दिला दिया गया हो गया हो कि ऐसा ना हुआ तो अनर्थ हो जाएगा। बेचैनी इन दिनों इस कदर बढ़ी है कि नागरिकों में  डर बैठाया जा रहा है, खेमे बनाए जा रहे हैं। बस एक ही कोशिश कि बांटों बांटो और बांट दो। देश के कुछ हिस्से हिंसा की चपेट में हैं ,निर्दोष नागरिक मर रहे हैं लेकिन चिंता बस फ्रेम की है। यह चिंता इतनी सघन और स्वनिर्मित है कि देश की जनता को मूल खतरों से आगाह ही नहीं किया जा रहा है। दुनिया की नई उथल-पुथल के बीच आर्थिक खतरों और मंदी की आशंका से देश को मज़बूत करने की बजाय वह अफीम दी जा रही है, जिसमें देश सब दर्द भूलकर बस नारे लगाने लगता है। नेताओं को यह दंदफंद अब रास आ गया है। यह झूठ है तो फिर क्यों एक तरफ़ तो हवाई अड्डे का शिलान्यास होता है और दूसरी ओर वह बात छेड़ दी जाती है जिस पर जब बहस हुई तो सद...

लक्ष्मण रेखाओं की कैद से आज़ाद हो गए किरन रिजिजू

चित्र
पूर्व कानून मंत्री किरन रिजिजू (51)की अब तक की कहानी को थोड़े में समेटा जाए तो अरुणाचल प्रदेश के छोटे से गाँव नाखु में जन्मा एक बच्चा जिसे खेलों से बहुत लगाव था और जिनके पिता अरुणाचल प्रदेश की पहली  विधानसभा के पहले अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) रहे। कानून में रूचि उन्हें विरासत में मिली और खेल तो  पसंद रहा ही इसीलिए कानून से पहले वे खेल मंत्री थे। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से कानून की डिग्री लेने के बाद 33 की उम्र में ही वे अरुणाचल से लोकसभा सदस्य चुन लिए गए। अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर जोशीली बहस करते हुए , उन्हें संसद में सबने देखा। बहुत कम लोग जानते हैं कि रिजिजू कुछ समय के लिए कांग्रेस में भी रहे। यह तब की बात है जब कांग्रेस के उम्मीदवार ने उन्हें लोकसभा चुनाव में हरा दिया था। फिर वे भाजपा में शामिल हो गए और 2014 की मोदी लहर पर सवार होकर संसद सदस्य बने । दो साल पहले वे देश के 34 वें कानून मंत्री बने। उनसे पहले रवि शंकर प्रसाद इस पद पर थे जिन्हें वकालत का लम्बा अनुभव था। हिंदी पर पकड़ अच्छी होने से रिजिजू का भाजपा और उनके संगठनों के बीच  संवाद बढ़िया रहा लेकिन सुप्रीम कोर्ट ...