संदेश

kavita लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाषा की समझ

चित्र
पिछले दिनों एक कविता पढ़ी...अच्छी लगी...आप भी देखें . भाषा की समझ  अजितकुमार फर्क था बहुत मेरी और उनकी बोली में। जब वे मांगते थे पानी उठा लाता था मैं  कपड़े। जब मैं चाहता था एकांत सुलगा देते थे वे अंगीठी। एक पुस्तक थी हमारे पास जाने किस भाष में लिखी, मैं कहता था ज फ ग ट ह वे  न म ल व र उच्चारण ही क्यों, अर्थग्रहण में भी अंतर था। बावजूद इसके,  जब तक प्रेम था हमारे बीच वह समझ में आता रहा। फिर विरक्ति को भी हम धीर-धीरे समझने लगे।