संदेश

donald trump लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ट्रंप के भाषण जैसे चुटकुलों को राशन

चित्र
इन दिनों कभी-कभी क्यों, रोज़-रोज़ ही अमेरिका वासियों को यह ख्याल आता होगा कि कैसा मस्खरा और जोकर राष्ट्रपति उन्होंने चुन लिया है जो हर दिन हंसने का सामान उन्हें मुहैया करा देता है। हंसते-हंसते पेटदर्द तो आम है लेकिन ये जनाब तो उल्टियां करने पर मजबूर कर देते हैं। इतने विशाल और ताकतवर देश के इस नेता को देख कई छोटे-छोटे देशों  की जनता ख़ुद को भाग्यशाली मान रही है कि ऐसे हैं तो हमारे यहां भी लेकिन इनकी सनक का तो कोई छोर ही नहीं है। हाल ही में जब दुनिया ईरान,ग़ज़ा और यूक्रेन युद्ध से फ्यूल,फ़ूड,फ़र्टिलाइज़र और फाइनेंस (हमारे विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भी कहा )  की कमी से भीषण संकट में आ चुकी है, डोनाल्ड ट्रंप अलग ही शब्द-बाण चला रहे हैं।  युद्ध में दुश्मन को चेतावनी देने के पैंतरे सभी चलते हैं, इन जनाब ने तो ईरान को अपने ही देश के हिस्से ऑफर कर दिए हैं। अपनी जनता को डराने और चुनाव जीतने की ऐसी  उत्कंठा  कि कह दिया -"यह बहुत छोटी कीमत होगी दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए,अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए कि बदले में हमें सैन डियेगो और लॉस एंजेलिस जैसे शहर देने ...

अब सरहद शांत और व्यापार उग्र होगा !

चित्र
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ का वह वीडिओ ख़ूब देखा जा रहा है जिसमें वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुख़ातिब होकर कह रहे हैं-"बहुत शुक्रिया महामहीम  कि आपने अपने महान देश में आने का मुझे न्योता  दिया। मैं सालों पहले मास्को आया था, जब मैं बच्चा था। मुझे वहां आकर और पुरानी याद ताज़ा कर बहुत  ख़ुशी होगी। मैं पाकिस्तान का समर्थन करने और और इस क्षेत्र में संतुलन कायम करने के लिए भी आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हम हिंदुस्तान से आपके ताल्लुक़ का भी सम्मान करते हैं और इससे हमें कोई दिक़्क़त नहीं हैं लेकिन हम भी आपसे बहुत मज़बूत रिश्ते बनाना चाहते हैं। आपके नेतृत्व में वह क्षमता है जो इस क्षेत्र को समृद्ध और प्रगतिशील बना सके।" वीडिओ एएनआई ने जारी किया है जो उस वक्त का है जब बीते इतवार -सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे। इस दौरान भारत,चीन और रूस के नेताओं के जलवे और तस्वीरें पूरी दुनिया ने देखी थीं। इसके बाद ही दुनिया के नेताओं को यह डर भी हो गया कि कहीं भारत छिटक कर उस खेमे में न चला जाए जहां शामिल  तमाम देश...

इसे 'मोदी का युद्ध' क्यों कह रहे नवारो जी

चित्र
भारत पर अमेरिका के भीषण टैरिफ लदान से भारतीय उद्योगों को मिली  चोट के बाद अगर हमारे देश के  उद्योगपतियों का भरोसा सरकार पर कम हुआ है तो आलोचना अमेरिका की भी उसके देश में जम कर हो रही है। वहां के अर्थशास्त्री ,प्रोफ़ेसर और नागरिक लगातार कह रहे हैं कि भारतीय सामान पर इतना टैक्स लाद कर अमेरिकी सरकार ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। वे साफ़ कहते हैं कि दशकों से द्विपक्षीय  व्यापार और रणनीतिक साझेदार रहे भारत पर सबसे ज़्यादा 50 (ब्राज़ील के साथ ) टैरिफ थोप कर दुनिया में यूं अकेला कर देने से वह रूस और चीन की तरफ़ मुड़ने के लिए मजबूर हो गया है। आलोचक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस निर्णय को बेहद अदूरदर्शी और सनक से भरा हुआ मान रहे हैं। वे मानते हैं कि अमेरिका में चीज़ें इससे और महंगी होंगी और एक दिन इसी मांग की वजह से उनका द्विपक्षीय व्यापार फिर सामान्य होगा क्योंकि व्यापार का मूल धर्म लेन-देन का होता है, खैरात का नहीं। इस बीच वाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार और इस टैरिफ नीति के रचयिता पीटर नवारो ने ट्रंप सरकार के बचाव में रूस-यूक्रेन युद्ध को 'मोदी का युद्ध' कहकर बड़ा ही विचि...

ऑपरेशन सिंदूर जारी है और जारी है चुनावी रोड शो

चित्र
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार कुछ ज़्यादा ही बेचैन नज़र आ रही है। यह बेचैनी कभी मंत्रियों की ज़ुबां से झलकती है तो,कभी विधायकों की तो कभी   प्रधानमंत्री के भाषणों से।  हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख ने भी अपने साक्षात्कार में जो कहा है, वह भी इस बेचैनी को पुष्ट करता है। आख़िर प्रधानमंत्री को विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करो और संघ प्रमुख को यह कहने की ज़रूरत क्यों पड़ी कि भारत के पास ताकतवर होने के आलावा कोई विकल्प नहीं है और हिन्दू शक्ति को एक होना पड़ेगा ? कहा तो ये जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। सीमांत प्रदेशों में मॉक ड्रिल चल रही है और सेना अलर्ट मोड में है। जब सीमा पर यूं तनाव बना हुआ है तब जनमानस को  तमाम रोड शो और घर-घर सिंदूर बांटने जैसी प्रक्रिया में क्यों उलझाया जा रहा है ? क्या यह युद्ध के माहौल को चुनावी उन्माद में बदलने की कोशिश है ? आपातकालीन हालात बने रहें और ज़्यादा सवाल-जवाब भी ना हों ? लिखने-बोलने पर तो गिरफ़्तारियों का सिलसिला जारी है ही। फिर ये कौनसी नई परिस्तिथियां हैं कि पक्ष-विपक्ष के अन्य नेता तो विदेश में हिंदुस्तान का ...

दुनिया को खरीदने चले कारोबारी नेता

चित्र
लगता है कारोबारी से नेता बने राष्ट्राध्यक्ष अपनी दूसरी पारी में दुनिया को खरीदने की चाह में निकल पड़े हैं।  अभी डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने में एक सप्ताह से भी ज़्यादा का समय बाक़ी है लेकिन उनके बातें भरी गगरी की तरह छलक-छलक जा रही हैं। उनकी ताज़ातरीन बयानबाज़ी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। खासकर यूरोप और कनाडा पर तो ट्रम्प जैसे भरी सर्दी में भीषण बर्फ़ीला तूफ़ान ला रहे हैं। पहले मैक्सिको फिर कनाडा को अपना 51 वां राज्य बनाने का मंसूबा उन्होंने जगज़ाहिर कर दिया है। इसे कुछ इस तरह भी समझा जा सकता है कि अपने अच्छे संबंधों के दौर में  भारत बांग्लादेश के लिए यह कह देता कि उसे भारत का 29 वां राज्य बन जाना चाहिए क्योंकि वहां से घुसपैठ ज़्यादा हो रही है जो उसकी सुरक्षा के लिए खतरा है और समूचे दक्षिण एशिया की शांति और तरक़्क़ी के लिए ऐसा होना बहुत अच्छा है। अपनी तमाम मदद और सरंक्षण के बावजूद भारत के किसी प्रधानमंत्री ने कभी  बांग्लादेश के लिए  ऐसा कोई जुमला नहीं कहा क्योंकि जिस विस्तारवादी नीति के कारण चीन पूरी दुनिया के निशाने पर रहा है, वही रवैया अब ट्रंप...

अमेरिका ने चली ट्रम्प की चाल !

चित्र
बेशक़ अमेरिका ने इस बार ट्रम्प की चाल ही चली है। पिछली बार ना तो उसे हिलेरी की चाल समझ आई थी और ना इस बार कमला हैरिस की। उसे तो केवल ट्रम्प की मतवाली चाल और बालों में उभरा फुग्गा ही नज़र आया और पसंद भी। बचपन में ताश के पत्तों में तीन-दो-पांच खेल बहुत लोकप्रिय था। जिसके पास ज़्यादा हुकुम या ट्रम्प के पत्ते होते थे, जीत उसी की होती थी। यहां ट्रम्प जीत तो गए हैं लेकिन अमेरिका का जीतना अभी बाकी है। दुनिया में जारी युद्धों का रुकना बाकी है ,अमेरिकी जनता को भी महसूस हुई महंगाई का रुकना बाकी है।इसके अलावा बाकी है कथित घुसपैठियों का जाना,मूल अमेरिकियों को रोज़गार मिलना और इलोन मस्क के हिसाब से तकनीक का केन्द्रीकरण। यही सब वादे थे जो रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव से पहले किये थे और अब ऐतिहासिक जीत के साथ वे अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। एक सदी से भी ज़्यादा समय के बाद ऐसा हुआ है कि कोई हारकर जीता है। 2020 में वे चुनाव हार गए थे और गुस्से में उनके समर्थकों ने कैपिटल हिल पर  हमला बोल दिया था क्योंकि ट्रम्प ने कह दिया था कि यह चुनाव उनसे छल से चुरा लिया गया है। इस बार इसक...