चीअर्स or फीअर्स
b old n beautiful: gabriella pasqualott as mumbayee indians cheer leader दक्षिण अफ्रीकी चीअर गर्ल गैबरीला का ब्लॉग उस मानसिकता की पोल खोल ता है जो पूरी दुनिया में मौजूद है। क्या गोरे, क्या काले कोई इससे अछूता नहीं। गैबरीला का यह कहना कि ऑस् ट्रे लियाई खिलाड़ी तो हमें मांस के टुकड़े समझते हैं महज सनसनी पैदा नहीं कर ता बल्कि चकित कर ता है, दुखी कर ता है। वह लिखती हैं , आईपीएल मैचों के दौरान जब हम भारतीय शहरों की सड़कों से गुजरते तो सबकी नजरे केवल हम ही पर होतीं। जैसे हम अश्लीलता का चलता-फिरता बाजार हो। उफ! बरदाश्त नहीं होता था यह सब। गैबरीला भारतीय खिलाडिय़ों के सद्व्यवहार की तारीफ करती हैं वहीं महिलाओं के बारे में कहती हैं कि वे दोहरा व्यवहार करती हैं। पहले तो हमें देखती हैं और फिर ऐसे जताती हैं जैसे हमारा कोई अस्तित्व ही नहीं. मुंबई इंडियंस की बाईस वर्षीय इस खूबसूरत चीअर लीडर ने स्पष्ट किया है कि उसे जब ब्लॉग लिखने का प्रस्ताव दिया गया था तो महज इतनी अपेक्षा थी कि अपनी आईपीएल और भारत यात्रा के ब् यौरे सा...