संदेश

Sabrina Siddiqui लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सबरीना का सवाल और ओबामा का जवाब

चित्र
एक सीधा सवाल उठता है कि प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा कितनी भी सफल क्यों न रही हो। इस बीच पूछे गए एक सवाल और एक जवाब से क्या सरकार के मंत्रियों को इतना तल्ख़ हो जाना चाहिए? क्या मंत्रियों के जवाब आग में घी डालने जैसे ही नहीं थे ? सवाल अमरीकी पत्रकार सबरीना सिद्दीकी का था और जो जवाब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का।इन दोनों के बाद मचे हंगामे ने ज़्यादा सुर्खियां ली। इन प्रतिक्रियाओं ने एक देश के बतौर हमारी ख्याति में कोई चार चाँद नहीं लगाए हैं। विदेश नीति के हिसाब से भी ऐसे बयान भारत की कूटनीति से कतई मेल नहीं खाते।  क्यों 75 डेमोक्रेट्स दौरे से ठीक पहले जो राष्ट्रपति जो बाइडन को लिख रहे हैं कि भारत से प्रेस की आज़ादी और मानव अधिकारों के सवाल पर भी बात की जाए। भले ही हमारे प्रधानमंत्री का वहां शानदार स्वागत हुआ लेकिन इन सबका एक साथ बोलना क्या महज़ इत्तेफ़ाक़ था या अमेरिका जो कहना चाह रहा था वह बड़े ही सलीके से दिया गया? बराक ओबामा के भले ही मोदीजी से 'तू -तड़ाक' वाले रिश्ते रहे हों लेकिन हैं तो वे भी एक डेमोक्रेट ही। सरकार की रक्षा में वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री सभी उतरे। सही...

जनता किस हद तक जाएगी अपने हक के लिए

चित्र
देशबंधु ,शुक्रवार  30 जून  , 2023  के लिए भारतीय मीडिया अमेरिका से लौट आया है। कार्टूनिस्ट उन्नी ने ठीक ही व्यंग्य किया है कि प्रधानमंत्री के मिस्र पहुँचते ही मीडिया के नगाड़े भी थम गए। समूची बारात तो यूं भी अमेरिका के लिए सजी थी। यह देखना भी मज़ेदार था जो रिपोर्टर प्रधानमंत्री के दौरे के कवरेज के लिए आए थे, वे वहां के मॉल में घुसकर बड़ी और स्वस्थ गोभी को गोभा कह रहे थे और वहां के दाम की तुलना भारत से कर रहे थे। न्यूज़ चैनलों पर महंगाई को लेकर मोदी वर्सेस बाइडन की पट्टी चलाकर हिंदी पट्टी को बर्गलाने का यह सिलसिला खूब चला। सड़कों पर लगे  विज्ञापन बोर्ड में थ्री डी एड देखकर ये रिपोर्टर ऐसे चमत्कृत हो रहे थे जैसे एलिस किसी वंडरलैंड में हो। वे कह रहे थे प्रधानमंत्री मोदी का दौरा कैसे इस चकाचौंध भरी दुनिया में रौशनी लाएगा क्योंकि ये चकाचौंध तो बस खोखली है और भारत कैसे चमक रहा है वे उस पर भी रिपोर्ट दिखाएंगे । पत्रकार पहले भी लवाजमें के साथ प्रधानमंत्रियों  के साथ दौरों पर जाते रहे हैं लेकिन इस तरह की मनोरंजक रिपोर्टिंग का तजुर्बा बड़ा ही नया था।   यात्र...