संदेश

elon musk लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्यों लगा रायटर्स पर प्रतिबंध और फिर उठ गया

एक राजा था। बड़े ही गाजे-बाजे के साथ उसका राज्याभिषेक हुआ था। वह दिखता तो बहुत आत्मविश्वासी था लेकिन उसे हमेशा यह डर बना रहता था कि कहीं उसका राज-पाट छिन ना जाए। राजसी परिवार के वृक्ष में से कुछ के ख़लबली का अंदेशा भी उसे बना रहता। वह आए दिन इसी  चिंता में लगा रहता और अपने दरबारियों को ऐसा करने की खुली छूट देता जिससे जनता में यह संदेश जाए कि केवल वही इस पद के सर्वथा योग्य है और शेष सब नाकारे और निकम्मे हैं। राजा के इस डर से दरबारी और उनके जानने वाले तो वाक़िफ़ थे ही लेकिन अब तो दुश्मनों को भी ख़बर हो गई थी। उन्होंने भी भांप लिया था कि राजा डरता है और इसका फ़ायदा उन्हें मिल सकता है। राजा के गद्दी बचाने के तमाम हथकंडों को उसकी रियाया भी समझ रही थी लेकिन उसे अपने राज्य की फ़िक्र थी। दुश्मनों को भला प्रजा की क्या परवाह होती वे  बस केवल मौके की तलाश में रहते। राजा की सत्ता लिप्सा और डर उन्हें बैठे-बिठाए यह सब उपलब्ध करा रहा था। दरबारी और चाटुकार अपना रोब -दाब बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक चले जाते थे बिना इस बात की परवाह किये कि इस राजा के पुरखों ने राजदंड के साथ कुछ नियम कायदे...

आजा ग्रोक ले..

चित्र
एआई का नया टूल ग्रोक कुछ ज़्यादा ही मज़ेदार और चतुर मालूम होता है और x के यूजर आजा नाच ले की तर्ज़ पर इन दिनों आज ग्रोक ले में दिलचस्पी ले रहे हैं क्योंकि ग्रोक जहां गाली दे रहा है वहीं नेताओं की बखिया भी उधेड़ रहा है। सरकार एक्शन लेने पर विचार कर रही है लेकिन इलोन मस्क की टीम एक अन्य मामले में पहले ही सरकार के ख़िलाफ़ कर्नाटक हाई कोर्ट में पहुंच गई है  बीते साल इन्हीं दिनों दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपति इलोन मस्क भारत आने वाले थे। आम चुनावों के बावजूद भारत सरकार पलक-पावड़े बिछाकर उनके स्वागत की तैयारी में लगी थी कि अचानक  मस्क ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि टेस्ला में मसला हो गया है क्योंकि कम बिक्री की वजह से वे स्टाफ में दस फ़ीसदी की कटौती करने जा रहे हैं। ख़ुद  मस्क तो तब नहीं हीं आए लेकिन इस साल उनका आर्टिफिशियल  इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से जुड़ा टूल ग्रोक-3 आ गया और आकर तहलका मचा रहा है।  मस्क के एक्स (पहले ट्विटर) पर एआई जनित ग्रोक ने ऐसे-ऐसे जवाब दिए हैं कि सियासी दलों को समझ ही नहीं आ रहा कि इसका क्या तोड़ लाएं। जो ख़ुश है वह इसलिए कि आख़िर कोई तो...

दुनिया को खरीदने चले कारोबारी नेता

चित्र
लगता है कारोबारी से नेता बने राष्ट्राध्यक्ष अपनी दूसरी पारी में दुनिया को खरीदने की चाह में निकल पड़े हैं।  अभी डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने में एक सप्ताह से भी ज़्यादा का समय बाक़ी है लेकिन उनके बातें भरी गगरी की तरह छलक-छलक जा रही हैं। उनकी ताज़ातरीन बयानबाज़ी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। खासकर यूरोप और कनाडा पर तो ट्रम्प जैसे भरी सर्दी में भीषण बर्फ़ीला तूफ़ान ला रहे हैं। पहले मैक्सिको फिर कनाडा को अपना 51 वां राज्य बनाने का मंसूबा उन्होंने जगज़ाहिर कर दिया है। इसे कुछ इस तरह भी समझा जा सकता है कि अपने अच्छे संबंधों के दौर में  भारत बांग्लादेश के लिए यह कह देता कि उसे भारत का 29 वां राज्य बन जाना चाहिए क्योंकि वहां से घुसपैठ ज़्यादा हो रही है जो उसकी सुरक्षा के लिए खतरा है और समूचे दक्षिण एशिया की शांति और तरक़्क़ी के लिए ऐसा होना बहुत अच्छा है। अपनी तमाम मदद और सरंक्षण के बावजूद भारत के किसी प्रधानमंत्री ने कभी  बांग्लादेश के लिए  ऐसा कोई जुमला नहीं कहा क्योंकि जिस विस्तारवादी नीति के कारण चीन पूरी दुनिया के निशाने पर रहा है, वही रवैया अब ट्रंप...