संदेश

Gajendra Singh shekhawat लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सनातन पर सत्ता के हिंसक बयान और 'घमंडिया '

चित्र
अगर पूछा जाए कि घमंडिया और इंडी अलायंस  किसके नाम हैं तो झट जवाब आएगा विपक्षी गठबंधन के । प्रचार और शब्दावली की ताकत ऐसी है कि बेचारे  इंडिया गठबंधन का असली नाम ही कहीं पीछे छूट गया है। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के बीना में इस गठबंधन के लिए कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन को समाप्त करने का संकल्प लेकर आए हैं। दरअसल करूणानिधि के पोते और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन  ने कहा था कि सनातन धर्म को जड़ से ख़त्म किया जाना चाहिए और मच्छर, डेंगू ,मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीज़ें हैं ,जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता बल्कि उन्हें ख़त्म करना ज़रूरी होता है। इसके बाद तो तश्तरी में रखे इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की पूरी सरकार टूट पड़ी है । विपक्ष ने ऐसा बढ़िया मौका खुद सत्ता पक्ष को दिया और अब जब तीर कमान से निकल चुका इंडिया अलायंस ने कह दिया है कि  मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और गठबंधन इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं देंगे और इसे यहीं समाप्त करने का फैसला ले लिया गया है। विपक्ष को इन दिनों जो थोड़ी सुर्खियां मिली  है वह उन 14 एं...