संदेश

Iran india relations लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लेफ्ट राइट लेफ्ट

चित्र
बीते दिनों जिन देशों में भी चुनाव हुए ,वहां के मतदाताओं ने अलग ही संकेत दिए हैं। भारत को भी इसे अलग नहीं किया जा सकता। ईरान, इंग्लैंड और अब फ्रांस ने तो जैसे राइट की ओर  मुड़ते-मुड़ते यकायक लेफ्ट टर्न ले लिया हो। इन तीनों ही देशों के चुनावी  नतीजे  चौंकाने वाले  इसलिए कहे जाएंगे क्योंकि ईरान ने अपनी कट्टरपंथी सोच के बीच  एक उदारवादी नेता को चुन लिया है  , इंग्लैंड ने कंजर्वेटिव्स को हराकर चार सौ पार (बिना किसी नारे के बावजूद )के साथ डेमोक्रेट्स को जिता दिया और हाल ही में  फ्रांस ने तो मज़बूत नज़र आ रही धुर दक्षिण पंथी पार्टी नेशनल रैली को तीसरे नंबर पर पटक दिया है। तब क्या दुनिया की सोच फिर बदल रही है। वह ऊब गई है, नफरत की राजनीति से ,थोथे राष्ट्रवाद से, युद्ध में झोंक देने वाले नेताओं से। वह दुखी है दुनिया में जारी दो बड़े युद्धों से और उनका समर्थन करने वालों से और चाहती है कि उनके देश के नेता उदारवादी रवैये  की तरफ़  बढ़ें ना कि रूस और इजराइल के नेताओं का समर्थन कर दुनिया को युद्ध के ख़ूनी  दलदल में धकेल दें ।  तब क्या वाकई यह उम्मीद बांध...