अच्छे लोग मेरा पीछा करते हैं
अच्छे लोग मेरा पीछा करते हैं ढूंढ ही लेते हैं मुझे आखिरकार बावजूद कि मैं हद दर्जा बेपरवाह ज़िन्दगी का सबसे कीमती तोहफा भी ऐसे ही मिला मुझे मैं बेखबर वह कुर्बान मैं जड़ वह चैतन्य मैं सुप्त वह जाग्रत मैं ठूंठ तो वह हरा वट मैं तार वह सितार मैं बुत वह प्राण मैं इंतज़ार वह इश्क़ तेरा लाख शुकराना मेरे रब दे तौफीक मुझे के मैं कर सकूं पीछा अच्छाइयों का जो न कर सकूं अच्छे लोगों का तो .