एक अमीर का कारोबार और सरकार
आम तौर पर यह समय आम बजट के बाद सरकार से सवाल-जवाब का होता ,उसे घेरने का होता लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह के कारोबार की कलई खोलकर ऐसा भूचाल ला दिया है कि संसद बजट भूलकर सिर्फ अडानी की कंपनियों की 'बजट-बांट और उसके लेनदेन की बात कर रही है। बिखरा हुआ विपक्ष एकजुट होकर एक सुर में जांच की मांग कर रहा है। किसी की राय में यह बोफोर्स और टू जी से भी बड़ा घोटाला है तो किसी की राय में सरकार की मदद से इस समूह के शेयर फुलाए गए और वे दुनिया के तीसरे अमीर बन गए। एक भारतीय होने के नाते हम तो इस अमीरी पर भी फूल ही रहे थे कि अचानक अमरीकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आ गई।रिपोर्ट क्या आई अडाणी दुनिया के तीसरे अमीर से बीस में भी नहीं रहे । समूह का मार्केट शेयर धड़ल्ले से गिरने लगा और एलआईसी के साथ उन भारतीय बैंकों की हालत भी कमज़ोर दिखाई देने लगी जिन्होंने अडाणी को भारी क़र्ज़ दे रखा था। देश की सरकार का विश्वास इन पर था तो पूरी दुनिया के कई काम भी इस समूह के जिम्मे आते जा रहे थे। अब धीरे-धीरे वे देश आंखें दिखा रहे हैं। सरकार के प्रवक्ता पहले तो लगातार अडाणी समूह को रक्षा कवच पहनाते रहे फिर...