संदेश

prem vida agat लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आगत का गीत

चित्र
सत्ताईस की वह सुबह हैरत भरी थी  एक आँख सूखी और दूसरी गीली थी  एक ज़िन्दगी से चमकती  और दूसरी विदा गीत गाती  हुई   चमकती आँख ने हौले से भीगी आँख को देखा  मानो पी जाना चाहती हो उसके भीतर की नमी  इस बात से बेखबर  कि फिर नमी ही उसकी मेहमां होगी. आख़िर, ज़िन्दगी  से चमकती आँखे  क्यों विदा गीत गाना चाहती थीं  वह चौंक गयी ख्व़ाब से  ...और देखा कि उसकी तो दोनों ही आँखें  एक ही गीत गा रही हैं  आ गत का गीत ....