आतंरिक्ष से भव्य हिंदुस्तान धरातल पर कैसा है ?
'ऊपर से भारत कैसा दिखाई देता है आपको?' यही सवाल है जो भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोनों ने अंतरिक्ष में जाने वाले यात्रियों से पूछा था और दोनों के ही जवाब दिल छू लेने वाले रहे। चालीस साल पहले जब तत्कालीन प्रधानमंत्री ने भारत के पहले स्क्वॉड्रन लीडर राकेश शर्मा से पूछा था कि, 'ऊपर से भारत कैसा दिखाई देता है आपको,' उन्होंने बिना किसी हिचक के अल्लामा इक़बाल की कविता 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' की पंक्ति के साथ जवाब दिया था। तब पूरा देश जैसे गदगद हो गया था और जो उस समय बच्चे थे उनके लिए तो स्क्वॉड्रन लीडर राकेश शर्मा का अंतरिक्ष के शून्य गुरुत्वाकर्षण के बीच वह मुस्कुराता चेहरा कभी न भूलने वाला क्षण हो गया था। वे ही गर्व के क्षण ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भी दिए, जब उन्होंने कहा कि 'ऊपर से भारत बहुत भव्य दिखाई देता है।' शुभांशु (1985 )उस वक्त पैदा भी नहीं हुए थे जब राकेश शर्मा ने पहली बार अंतरिक्ष में भारत का झंडा लहराया था। बेशक ऊपर से भारतीय भूभाग बड़ा ही दिव्य और भव्य दिखाई देता है लेकिन क्या...