चरित्र पर फैसला सुनाना हम अपना फर्ज समझते हैं
मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने भी सीता को अग्नि में समर्पित कर आत्मसम्मान की रक्षा की थी हमारे समाज में यह आज भी बुरा नहीं है। चरित्रहीनता पर फैसला सुनाना हम अपना फर्ज समझते हैं। ओगड़सिंह तो बेटी का सर काटकर ही थाने ले गया जयवंती और राजेश की आंखों में बेटी की विदाई की नमी के साथ-साथ चमक भी थी। अपने हिसाब से अपनी बेटी को ब्याह देने की चमक। उनकी बातों से झलक रहा था कि वे उनके संस्कार ही थे जो बेटी कहीं 'भटकी' नहीं। करीब के रिश्तेदार भी उन्हें कहने से नहीं चूक रहे थे कि वाह, जयवंती तूने तो गंगा नहा ली। वरना आजकल के बच्चे मां-बाप को नाकों चने चबवा देते हैं। ये निर्मला को ही देख इसकी बेटी ने क्या कम तांडव किए थे। तू तो बहुत भाग्यशाली है। दरअसल निर्मला की बेटी ने मां-बाप के तय रिश्ते से इनकार कर दिया था। नहीं मानने पर खाना-पीना छोड़, वह उदास बंद कमरों में अपने दिन बिताने लगी थी, लेकिन एक दिन मां-बाप की धमकी ने उसे डरा दिया, 'अगर तू यही सब करेगी तो हम जहर खा लेंगे। मत भूल की तेरी एक छोटी बहन भी है। उस दिन वह बेटी बहुत डर गई थी। खुद पर कष्ट तो वह बरद...