इतवार की वह शाम
a true calling : still from play, image by madan mohan marwal क्योंकि नाटक अब भी दिल की आवाज़ है, किसी कमिटमेंट की पैदाईश। यह सिनेमा की तरह सस्ता और बाजारू नहीं हुआ है . प्रतिबद्धता झलकती है यहाँ . यहाँ टिकने के लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा होना पड़ता है। कई मायनों में more. रंगकर्म को समर्पित वह शाम अद्भुत थी जब विजयदान देथा 'बिज्जी' की कहानी पर अ ट्रू कॉ लिंग मंचित हुआ। इतवार की वह शाम इस मायने में भी अनूठी थी कि भारत रंग महोत्सव के तहत जयपुर के जवाहर कला केंद्र में एक नाटक खेला गया जो हमारे लोक कथाकार विजयदान देथा की कहानी पर आधारित था। अ ट्रू कॉलिंग के नाम से अनुदित इस नाटक को खेलने वाले कलाकार और निर्देशक ताइवानी प्रभाव में थे और भाषा थी मणिपुरी और चीनी। भाषा का कोई प्रतिरोध लंबा नहीं टिक पाया क्योंकि कथा हमारी अपनी थी और उसका प्रवाह बेहद जादुई। कहानियां हम सबको लुभाती हैं और यह कहानी थी एक अभिनेता की। वह माहिर है अपने हुनर में। कभी पंछी बन पूरे इलाके में गूंज जाता है तो कभी शेर बनकर विनाश का चित्र खींच देता है। उसकी आस्था अपने काम में ह...