संदेश

bjp opposition लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक अकेला सब पर भारी के बाद सबको साथ लाने की मजबूरी

चित्र
भारतीय राजनीति इस समय दिलचस्प मोड़ पर है। बीते नौ सालों में ऐसा पहली बार है कि सत्तापक्ष विपक्ष की कदम-ताल पर थिरक रहा है। हाल ही में ऐसे तीन वाकये सामने आए हैं कि लगा  बेहद लोकप्रिय और वाकपटु भी अपने राजमार्ग को छोड़ पगडंडी पर आ सकते हैं। पहला तब जब बीकानेर में प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के नारे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान को बदलते हुए कहा -"कांग्रेस झूठ के बाज़ार में लूट की दुकान है। ये झूठों के राजा हैं और आपस में ठेकों के लिए लड़ रहे हैं।" इससे पहले शायद ही राहुल गांधी की किसी बात को यूं तवज्जो दी गई हो। पप्पू घोषित करने के बाद यही सुनियोजित रणनीति भी थी जो अब बदली-बदली नज़र आती है। लग तो यही रहा था कि इसका कोई  नोटिस नहीं लिया जाएगा लेकिन नारे में कोई दम था जो प्रतिक्रिया भी आई । दूसरा मामला है पुराने वाले एनडीए को अचानक धो-पोंछकर एक मंच पर लाना। जून में हुई पटना बैठक में सोलह विपक्षी दलों की अगली बैठक बैंगलुरु में होने  की घोषणा क्या हुई, टूटे-बिखरे एनडीए की जाजम भी बिछ गई। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी एनडीए पर इस क़दर सवार हुई थी कि राष्ट्रीय ...