संदेश

china लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आपदा में लाल -लाल आंखें दिखाने का अवसर

चित्र
बीते सप्ताह चीनी अधिकारियों ने भारतीय महिला के साथ जो दुर्व्यवहार किया वैसा दो राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय कायदे -क़ानून के हिसाब से भी दुर्लभ है। यह बेहद दुःखद, अजीब और हैरान कर देने वाला है कि एक भारतीय महिला को चीन ने अपनी सरज़मीं पर अपमानित किया। सबसे पुरानी सभ्यता के हवाले से भी यह एक शर्मनाक हरकत थी कि आप महिला यात्री के सामने उनका नाम तेज़ी से पुकारते हुए आएं और उन्हें कतार से अलग कर लगातार 18 घंटे तक निगरानी में रखें। उस दिन  शंघाई के पुडोंग हवाई अड्डे पर जो  भी हुआ यह तमाम देशों और उनके अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए चेतावनी है कि अब देश अपने छोटे-बड़े विवाद यात्रियों को इस तरह सता कर  निपटाएंगे। चीन ने अपने ही 24 घंटे के ट्रांजिट ट्रेवल वीज़ा का उल्लंघन किया है। समझना क्या मुश्किल है कि एक पढ़ी-लिखी आत्मनिर्भर महिला से  18 घंटे तक पूछताछ की गई, उसे भोजन,आराम  और आने-जाने से भी वंचित रखा गया और आगे की यात्रा भी नहीं करने दी गई। होना तो यह चाहिए कि पूरी दुनिया इस घटना की तीखी निंदा करे ताकि फिर कोई सीमा  विवाद हवाई अड्डों पर ही सुलझाने की नाकाम ...

अब सरहद शांत और व्यापार उग्र होगा !

चित्र
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ का वह वीडिओ ख़ूब देखा जा रहा है जिसमें वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुख़ातिब होकर कह रहे हैं-"बहुत शुक्रिया महामहीम  कि आपने अपने महान देश में आने का मुझे न्योता  दिया। मैं सालों पहले मास्को आया था, जब मैं बच्चा था। मुझे वहां आकर और पुरानी याद ताज़ा कर बहुत  ख़ुशी होगी। मैं पाकिस्तान का समर्थन करने और और इस क्षेत्र में संतुलन कायम करने के लिए भी आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हम हिंदुस्तान से आपके ताल्लुक़ का भी सम्मान करते हैं और इससे हमें कोई दिक़्क़त नहीं हैं लेकिन हम भी आपसे बहुत मज़बूत रिश्ते बनाना चाहते हैं। आपके नेतृत्व में वह क्षमता है जो इस क्षेत्र को समृद्ध और प्रगतिशील बना सके।" वीडिओ एएनआई ने जारी किया है जो उस वक्त का है जब बीते इतवार -सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे। इस दौरान भारत,चीन और रूस के नेताओं के जलवे और तस्वीरें पूरी दुनिया ने देखी थीं। इसके बाद ही दुनिया के नेताओं को यह डर भी हो गया कि कहीं भारत छिटक कर उस खेमे में न चला जाए जहां शामिल  तमाम देश...

ऑपरेशन सिंदूर जारी है और जारी है चुनावी रोड शो

चित्र
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार कुछ ज़्यादा ही बेचैन नज़र आ रही है। यह बेचैनी कभी मंत्रियों की ज़ुबां से झलकती है तो,कभी विधायकों की तो कभी   प्रधानमंत्री के भाषणों से।  हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख ने भी अपने साक्षात्कार में जो कहा है, वह भी इस बेचैनी को पुष्ट करता है। आख़िर प्रधानमंत्री को विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करो और संघ प्रमुख को यह कहने की ज़रूरत क्यों पड़ी कि भारत के पास ताकतवर होने के आलावा कोई विकल्प नहीं है और हिन्दू शक्ति को एक होना पड़ेगा ? कहा तो ये जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। सीमांत प्रदेशों में मॉक ड्रिल चल रही है और सेना अलर्ट मोड में है। जब सीमा पर यूं तनाव बना हुआ है तब जनमानस को  तमाम रोड शो और घर-घर सिंदूर बांटने जैसी प्रक्रिया में क्यों उलझाया जा रहा है ? क्या यह युद्ध के माहौल को चुनावी उन्माद में बदलने की कोशिश है ? आपातकालीन हालात बने रहें और ज़्यादा सवाल-जवाब भी ना हों ? लिखने-बोलने पर तो गिरफ़्तारियों का सिलसिला जारी है ही। फिर ये कौनसी नई परिस्तिथियां हैं कि पक्ष-विपक्ष के अन्य नेता तो विदेश में हिंदुस्तान का ...

सर पे लाल टोपी रूसी और ड्रैगन चीन

चित्र
नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। मोदी 3.0 में विदेश नीति किस दिशा में रहने वाली है, उसे समझने के लिए हाल के दो बड़े घटनाक्रमों पर निगाह डालना ज़रूरी है। जिन दो देशों से इनका ताल्लुक है, वे दुनिया के दो बड़े मुल्क हैं और बड़ी ताकत रखते हैं। अमेरिका और रूस से जुड़े ये घटनाक्रम विदेश नीति पर रौशनी डालने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। हाल ही में रूस की यात्रा प्रधानमंत्री ने की और अमेरिका से वहां की प्रभावी प्रतिनिधि नैंसी पेलोसी भारत आईं थीं। दरअसल वे भारत में तिब्बत के आध्यात्मिक नेता और धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने आईं थीं। नैंसी पेलोसी का संदेश साफ़ था कि चीन तुम हद में रहो और जिस तिब्बत पर तुम कब्ज़ा किये बैठे हो, हम उनके प्रमुख नेता और गुरु से मिल रहे हैं।रूस में भारत के प्रधानमंत्री ने वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान हासिल किया और ऊर्जा हासिल करने को लेकर भी बड़े समझौते किये हैं। रूस चीन का बड़ा मित्र है और दोनों ही एक दूसरे का साथ हर हाल में देने की कसमें खा चुके हैं। चीन ताईवान में दखल देता है और तिब्बत पर अनाधिकृत कब्ज़ा र...