संदेश

tripti dimri लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल में लॉक हो जाते हैं कला के दृश्य और गीत

चित्र
 कला एक ऐसा चलचित्र है जिसे देखने के बाद मन देर तक खड़े होकर ताली बजाने का करता है। हर दृश्य किसी बड़ी पेंटिंग सा गहरा और हर शब्द मीठा जैसे शहद। गीत के बोल जैसे कल कल बहती नदी और संगीत उसमें बहा ले जाने को आतुर। क्रेडिट्स में जैसे ही आप कबीर,वाजिद अली शाह,स्वानंद किरकिरे ,वरुण ग्रोवर के नाम पढ़ते हैं उम्मीद बढ़ जाती है। स्वानंद और वरुण तो अपने अभिनय से भी गहरी छाप छोड़ते हैं। शायर मजरूह यानी वरुण जब तीसरे अंतरे की तारीफ के जवाब में कहते हैं कि तीसरा अंतरा कौन सुनता है, इसे तो रेडियो वाले भी नहीं बजाते।इसमें तो आप लाश भी लटका दें तो कोई खोज नहीं पाए। पिछले अर्से में संवाद और गीत पर ऐसा काम कम ही हुआ है। मानव मन और मस्तिष्क भले ही बारीक तंतुओं से बना है लेकिन ये धागे इतने उलझे हुए हैं कि अपने सबसे प्रिय का भी दिल दुखाने से बाज़ नहीं आते । संवेदनशील कलाकारों की दुनिया के भीतर के ये तंतु कुछ और नर्म और नाज़ुक होते हैं। कला का उफान फिर समेटा नहीं जा पाता। बच्चा अपनी मां की आंखों में अपने लिए सिर्फ  प्यार देखना चाहता है और वह जब उसे नहीं मिल पाता तो उसकी दुनिया में तूफान मच जाता है।...