तुम पानी
तुम पानी अपने आकार की कोई पहल नहीं अपनी गहराई की कोई थाह नहीं सरहद का कोई इल्म नहीं दौड़ की कोई राह नहीं भेद में कोई निष्ठा नहीं बस वर्षा में ही तेरी आस्था रही। image:varsha बरस जाता है बह जाता है अलौकिक रफ़्तार में उलझी जड़ों तक के रेशों में जो घोल ले ठोस से ठोस अहंकार को फिर भी आतुर और पी लेने को। और मैं अचंभित तुम्हें यूं बहते-चलते देखते हुए शायद तुम इस पानी को कभी मेरी आँखों में देख सकते हो और हाँ यह सब मैंने पानी पर ही लिखा है मिटा देने के लिए। यही तो पानी भी चाहता है।