संदेश

vinoba bhave लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हम सब ज़हरीली गैस से भरे गुब्बारे हो गए हैं

चित्र
कबीले के सरदार ने अपने एक लड़ाके को दुश्मन कबीले के भीतर दाख़िल होकर एक आदमी को जान से मारने के लिए भेजा। उसे बताया गया था कि उस आदमी के पास हमारे कबीले को तबाह करने की ताकत है और जो उसे मार दिया तो हम हर खतरे से मुक्त हो जाएंगे। उसे बताया गया कि उस कबीले में हमारा एक आदमी पहले से ख़ुफ़िया ढंग से मौजूद है जो वहां पहुंचते ही कैसे और किसे मारना है, इसकी योजना समझा देगा। अपने कबीले को बचाने का जोशीला भाषण सुन लड़ाका तुरंत तैयार हो गया और चल पड़ा अपना भाला और तीर-धनुष लेकर। रास्ते में घना जंगल था। अंधेरा होने पर वह सतर्क था लेकिन एक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। होश आया तो वह एक मचान पर दो लोगों से घिरा हुआ था। उनमें से एक युवा था और दूसरा कुछ उम्रदराज़। पास में कुछ खाना और पानी रखा हुआ था। लड़ाके को होश में आया देख दोनों के चेहरे पर ख़ुशी और तसल्ली का भाव था। उम्र में बड़े व्यक्ति ने फख़्र से अपनी जड़ी-बूटी की ओर इशारा करते हुए बताया कि तुम पर तो एक बाघ ने हमला कर दिया था, वो तो सही समय पर तुम्हें इसने देख लिया वरना तुम्हारा बचना नामुमकिन था। लड़ाके की आँखों में विनम्रता और धन्यवाद का भाव था। दो...