संदेश

meiteis लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गुनाहों की माफ़ी मांगने का समय !

अच्छा है कि यह नया साल अपने गुनाहों की माफ़ी मांगने का शगुन लाया है, तभी तो उस प्रदेश के मुखिया ने अपनी ही जनता से माफ़ी मांग ली  है जो बीते 20 महीनों से चीत्कार कर रही है। राज्य जो जनजातीय संघर्ष में सैकड़ों जानों को ख़त्म होते और हज़ारों परिवारों को बेघर होता देख चुका है। शेष भारत भले ही अपने इस खूबसूरत हिस्से को उत्तर पूर्व की सात बहनों के नाम से जानता हो लेकिन यहां की बहनों को दंगाइयों क़ी भीड़ के साथ सड़कों पर निर्वस्त्र दौड़ते देख चुका हैं। इस हिंसा में चूक किसकी है, इसकी कोई ज़िम्मेदारी अब तक किसी की तय नहीं हुई है,कोई इस्तीफ़ा हमने नहीं देखा है लेकिन अच्छी बात है कि एक माफ़ीनामा आया है। मणिपुर हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य की जनता से माफी मांगी है। कहा कि 24 दुर्भाग्यपूर्ण समय था, हमें सब भूलकर आगे बढ़ना होगा। साल के आखरी दिन मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा -मैं" बहुत अफ़सोस महसूस कर रहा हूं और राज्य के लोगों से कहना चाहता हूं कि जो कुछ भी पिछले 3 मई 2023 से आज तक हुआ, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं। इस दौरान बहुत से लोग अपने प्रियजनों को ख...