संदेश

mahatma gandhi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

26 और 30 गठन-पतन की दो तिथियां

चित्र
जनवरी महीने की ये दो तारीखें हैं तो एक दूसरे के बेहद क़रीब लेकिन  भारत के उत्थान और पतन की कहानी एक साथ सुनाती हैं।   26 को जहां हमने आत्मबोध और वजूद को शब्द दिए;देश को विधान दिया , 30 को उसी बोध को ध्वस्त किया था।  26 जनवरी 1950  को देश की महान सोच को अंगीकार करने के बाद बना संविधान लागू हुआ और 30 जनवरी 1948 को जिन बापू ने बिना खड्ग और ढाल के भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया, उनकी हत्या कर दी गई। उस फ़क़ीर की जिन्हें सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्रपिता और रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने महात्मा कहा था। उन्हें ख़त्म किया जिनका केवल लक्ष्य स्वराज और भाईचारा था जो भारत की आज़ादी के साथ नफ़रत को हमेशा -हमेशा के लिए मिटा देना चाहते थे। वे कौन थे जो उनके इन विचारों से कसमसा उठे? किसे लगा कि उनकी जान लेने में ही उनका जीवन है ? इस हत्या का लंबा मातम हमने किया लेकिन कुछ ठोस नहीं कर सके। अब उस मातम को गर्व में बदलने और सही ठहराने के प्रयास सुनियोजित तरीके से जब-तब होने लगे हैं। हत्या को सही ठहराने का नैतिक साहस आख़िर क्यों खाद-पानी पाता है ? इसे पढ़ते हुए  यदि आप मेरे विचार ...

UCC:आसान नहीं है परंपरा की कोई एक किताब

चित्र
प्रधानमंत्री ने अपनी अमेरिका और मिस्र दौरे के बाद भोपाल में अपनी पहली सभा में जिन दो बातों का ज़िक्र किया था उनमें विपक्षी एकता पर तंज़ के साथ महाराष्ट्र के एनसीपी  विधायकों को चेतावनी थी और था यूनिफार्म सिविल कोड यानी यूसीसी का ज़िक्र। महाराष्ट्र में कथित भ्रष्टाचार के इलाज में तो उनकी पार्टी ने इतनी तेजी दिखाई कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी )को तोड़कर ही रख दिया। अब टूटा हुआ हिस्सा सरकार में है लेकिन यूसीसी अभी शेष है। इससे पहले एकनाथ शिंदे टूटकर आ गए थे और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के ऑटो का एक पहिया निकल गया था।  महाभारत के जिस पात्र को लेकर किंवदंती है कि वह आज भी जीवित है और नदी किनारे घूमते हुए लहूलुहान अवस्था में दिखाई भी दे जाता है वह है द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वत्थामा लेकिन क्या वाकई केवल अश्वत्थामा के बारे में ऐसा कहा जा सकता है,धृतराष्ट्र के लिए नहीं ? पुत्र मोह में समूचे युग को अंधे युग में बदल देने वाले धृतराष्ट्र तो जैसे कभी काल कवलित हुए ही नहीं  । तब राजे रजवाड़ों में ज़िंदा रहे तो आज की राजनीतिक पार्टियों में जब-तब प्रकट हो जाते हैं। ...

कोई है जो बापू की तरह यूसीसी को भी समझाए

चित्र
 महाभारत के जिस पात्र को लेकर किंवदंती है कि वह आज भी जीवित है और नदी किनारे घूमते हुए लहूलुहान अवस्था में दिखाई भी दे जाते हैं वह हैं द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वत्थामा, लेकिन क्या वाकई केवल अश्वत्थामा के बारे में ऐसा कहा जा सकता है? धृतराष्ट्र के लिए नहीं? पुत्र मोह में समूचे युग को अंधे युग में बदल देने वाले धृतराष्ट्र तो जैसे कभी काल कवलित हुए ही नहीं। तब राजे-रजवाड़ों में ज़िंदा रहे तो अब राजनीतिक पार्टियों में जब-तब प्रकट हो जाते हैं। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता बाल ठाकरे के बेहद करीब थे उनके भतीजे राज ठाकरे लेकिन शिवसेना की कमान मिली उनके पुत्र उद्धव ठाकरे को। अजित पवार भी चाचा शरद पवार के बहुत प्रिय और खास रहे लेकिन एक घड़ी ऐसी आई कि पार्टी की दावेदारी मिली बेटी सुप्रिया सुले को। सुप्रिया सुलझी हुई नेता हैं लेकिन महाराष्ट्र में उनकी पकड़ कोई खास नहीं है। अजित पवार महाराष्ट्र के बाहर पहचान नहीं रखते लेकिन महाराष्ट्र में उनकी साख रही है। अब जबकि वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को तोड़कर जा चुके हैं, साख तब भी बरक़रार रहेगी? इससे पहले उद्धव की शिवसेना से टूटकर एकनाथ शिंदे म...

आदिपुरुष और गीताप्रेस के अतीत में विचरते हम

चित्र
देश इन दिनों दो बातों की बातें बनाने में व्यस्त है। बेबात की इन बहसों  के हम इस कदर आदी बनाए जा चुके हैं कि जिस तरह पालतू श्वान या बिल्ली अपने नरम और गुद-गुदे खिलौनों से खेलते -उलझते हैं, ठीक यही करने में  हम भी  लिप्त हैं। मुद्दों और असली चुनौतियों की बजाय इन्हीं में उल्टा-पुल्टा होना हमें पसंद है। दशक की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना, मणिपुर संकट और महिला पहलवानों के गंभीर आरोपों को अनदेखा कर हम आदिपुरुष और गीता प्रेस गोरखपुर को मिले पुरस्कार में उलझा दिए गए हैं। हिंदी की सबसे महंगी  फिल्म बताई जा रही आदिपुरुष के पात्र रामायण से हैं और इसके संवाद से हर हिंदुस्तानी का दिल दुःख रहा है। अब की बार  विचारों का ध्रुवीकरण नहीं है। एक स्वर में आदिपुरुष की आलोचना हो रही है जिसका एक कारण फिल्म के संवाद लेखक की पृष्ठभूमि भी है। जिस दूसरी बहस में उलझ रहे हैं, वह है गीता प्रेस गोरखपुर को देश का गांधी शांति  पुरस्कार दिया जाना। महात्मा  गांधी  के आदर्शों पर खरे उतरने वालों को यह पुरस्कार भारत सरकार 1995 से दे रही है लेकिन जूरी के एक सदस्य ने कह दिया है कि उन्हें अंधे...

बन्दे में था दम और हम बेजान बेदम

चित्र
गांधी जयंती से ठीक पहले कोई इस एहसास को पा जाए कि हिंसा के एवज में प्रतिहिंसा न करते हुए, खुद को बचा ले जाना कितना मुश्किल है, मायने रखता है। आवेश में रोम-रोम कांपता है। हाथ-पैर पर नियंत्रण भले ही कायम रह जाए लेकिन, शाब्दिक हिंसा  से जुबां बाज नहीं आती। बेहद मुश्किल है वहां से खामोश निकल जाना।    शाम के सात बजने वाले थे और वह अपनी बिल्डिंग के दरवाजे पर होती है। एक स्त्री (स्वाति) ठीक सामने आकर आंखों में क्रोध, लेकिन जुबां पर हैलो कहकर उससे बात करना चाहती है। वह कहती है, जी कहिए। 'आपके बच्चे ने मेरी गाड़ी पर अपनी सायकल निकालते हुए स्क्रेच लगा दिया। ओह, माफी चाहती हूं, कहां है आपकी गाड़ी? "गाड़ी मेरे पति ले गए हैं। आप गाड़ी का पूछ रही हैं। बच्चे को संस्कार नहीं देंगी?" क्या ज्यादा नुकसान हुआ है अगर एसा है, तो मैं भरपाई करने की कोशिश करुंगी। वह बोली।"क्या भरपाई करेंगी आप? आपकी औकात भी है भरपाई करने की?" औकात तो मेरी स्कूटर की भी नहीं, लेकिन मेरा मानसिक स्तर आपसे ऊंचा है। वह तेज लेकिन कांपते स्वर में बोलकर सीढि़यां चढऩे लगती है। स्वाति ने उसका हाथ प...