ये लाडली न रीझती है न रिझाती
अक्सर हम टीवी विज्ञापनों का जिक्र इसी हवाले से करते हैं कि ये आज भी स्त्री की छवि को एक प्रोडक्ट की तरह ही इस्तेमाल करते हैं। बेचना चाहे शेविंग क्रीम या कच्छे-बनियान हो, स्त्री इस अंदाज में प्रस्तुत की जाती है जैसे दूसरे पक्ष पर रीझने और रिझाने के अलावा उसकी कोई भूमिका ही नहीं। वक्त बदला है और स्त्री की बदलती हुई छवि को विज्ञापन की दुनिया ने भी स्वीकारना सीखा है। थिएटर तो हमेशा से ही प्रगतिशील रहा है। फिल्में भी यदा-कदा अपनी मौजूदगी का एहसास करा देती हैं लेकिन चंद सेकंड्स की इन विज्ञापन फिल्मों का बदलना बड़ा बदलाव है। एक ऋण देने वाली बैंक के विज्ञापन पर गौर कीजिए। तेज बारिश में एक बेटी अपनी बुजुर्ग मां को अस्पताल ले जाने के लिए ऑटो वालों की मिन्नतें करती है लेकिन कोई नहीं चलता। कुछ दिनों बाद यही लड़की फिर एक ऑटो वाले को रोकती है कि भैया एमजी रोड चलोगे? ऑटो वाला मुस्कुराते हुए कहता है-'हां' क्वीन के लिए डाय ना हेडन ने लाड़ली अवार्ड लिया मेरे कॉलम खुशबू की पाती को भी मिला लाडली नेशनल अवार्ड lataji ki aur se in search of lata ...