खुल गई नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान
अगले हफ्ते देश आज़ादी के पचहत्तरवें साल में संविधान के लागू होने की वर्षगांठ मनाने जा रहा है। 26 जनवरी 1950 को लागू हुए हमारे संविधान में हमने भारत की तमाम विविधताओं के साथ उन कायदों को चुना जहां नागरिक के बुनियादी हक़ और जीने की आज़ादी सर्वोपरि हो। हर नागरिक को ऐसे अधिकार मिले कि वह भारतीय नागरिक होने पर फ़ख़्र महसूस कर सके,रोज़ी कमा सके, देश में भाईचारा हो, फिरकों में अमन हो। ऐसा है और हर नागरिक ऐसा महसूस करता है तो संविधान ने अपना लक्ष्य पा लिया है लेकिन अगर नागरिक ऐसा नहीं महसूस कर पा रहे हैं तो अभी हम लक्ष्य से दूर हैं और हमें और काम करने की ज़रुरत है। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था -"राष्ट्रवाद तभी औचित्य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाति, नस्ल या रंग का अन्तर भुलाकर उनमें सामाजिक भ्रातृत्व को सर्वोच्च स्थान दिया जाये।" इस सप्ताह हमारे प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी की बैठक में जो बातें कहीं हैं वह ताज़गी से भरी और उम्मीद जगाने वाली हैं और नफ़रत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोलने जैसी ही मालूम होती हैं। प्रधामंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जो क...