संदेश

फ़रवरी, 2010 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मिल जा कहीं समय से परे ....

चित्र
तुम्हारे आते ही  भीग जाती हैं ये आंखें इतनी शिद्दत से कोई नहीं आता मेरे पास प्रेम ऐसा ही स्वतःस्फूर्त भाव है जो एक इंसान का दूसरे के लिए उपजता है। यह भाव इस कदर हावी होता है कि उसके सोचने समझने की ताकत छिन जाती है। यूं कहें कि वह इंसान दिल के आगे इतना मजबूर होता है कि लगता है दिमाग कहीं सात तालों में बन्द पड़ा है। ...लेकिन दुनिया तो यही मानती है कि प्रेम अंधा होता है। दरअसल प्रेम है ही आंखों को बन्द कर डूबने का जज्बा। जिसमें यह नहीं वह दुनिया की सारी चीजें कर सकता है, प्रेम नहीं। इश्क आपको दिशा देता है। एक मार्ग। शायद वैसे ही जैसे गुरु अपने शिष्य को। ईश्वर अपने भक्त को। प्रेम में डूबा शख्स  नृत्य की मुद्रा में दिखाई देता है। स्पन्दित सा। एक धुन लगी रहती है उसे। वह खिल- सा जाता है कि कोई है जो पूरी कायनात में सबसे ज्यादा उसे चाहता है। यह चाहत उसे इतनी ताकत देती है कि वह सारी दुनिया से मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाता है। यह जज्बा केवल और केवल मनुष्य के बीच पनपता है। किसी मशीन या जानवर ने अब तक ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं। ... और सच पूछिए तो हमारे यहां इस जज्बे से निपटने के प्रयास अब भ