नकली है कविता मेरी
मौत तक नहीं पहुँचती कविता मेरी हाथ कांपते हैं मेरे डर जाती है देह मेरी उस मंज़र को दोहराने में शांत और निश्छल मुकाम नहीं छूना चाहती कविता मेरी उसे ज़िन्दगी और मुस्कान चाहिए ऐसी कुर्बत चाहिए कि हवा भी ठहर जाए उसे आंसू और मातम से डर लगता है चुप्पी उसे घेरती है सन्नाटा चीरता है मौन तोड़ देता है... नकली है कविता मेरी वह सिर्फ मोहब्बत के तराने गाती है.