संदेश

rajneeti prakash jha लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं...

चित्र
तमाम हिंसा और आवेग के दृश्यों के बावजूद प्रकाश झा की फिल्म राजनीति सोचने के लिए मजबूर करती है कि अगर एक स्त्री राजनीति में है तो वह या तो अपनी देह कुर्बान कर रही है या फिर परिवार में हुए किसी हादसे के नतीजतन राजनीति में है।....और जो इरादतन (पात्र का नाम भारती) राजनीति में है, उसे केवल इसलिए सब छोड़ना पड़ता है क्योंकि वह अपने ही गुरु को सर्वस्व अर्पित कर बिन ब्याही मां बन जाती है। लाल झण्डा लिए गुरु पलायन कर जाते हैं और वह एक राजनीतिक परिवार की बहू। यह ब्याह भी जोड़-तोड़ की भावी राजनीति का बीज बोने के लिए होता है। फिल्म में एक कैरेक्टर उस युवती का है जो सीतापुर के टिकट के लिए खुद को सौंपती चली जाती है लेकिन टिकट है कि उसे ही शटल कॉक बना देता है। इस गन्दी राजनीति पर बहुत हौले से कैमरा घूमता है। नायिका इन्दु प्रताप सिंह (कैटरीना कैफ) भी इसलिए मैदान में उतरी है क्योंकि उनके ससुर और पति की हत्या हो चुकी है और सहानुभूति का पूरा वोट उनकी झोली में गिरने वाला है। यही जमीनी हकीकत है हमारे देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी की।राजनीति के बहाने निर्देशक प्रकाश झा ने रिश्तों की बुनावट को जिस प्रकाश ...