बार डांसर की रोज़ी से सरकार को क्या ?
रोजी सबका हक है फिर चाहे वह नाचकर ही क्यों न कमाई जा रही हो…. बुरा लगता है तो इस अनपढ़,बेबस,लाचार आबादी को काम दीजिये उसके बाद इस पेशे को जी भरकर कोसिये …मेरी राय में तो यदि पुरुषों के नाच में महिलाओं को आनंद आता है तो उन पुरुषों को भी पूरा हक़ है कि वे अपने पेशे को जारी रखें फ़र्ज़ कीजिये कुछ महिलाएं एक डांस बार में पुरुषों के नाच का आनंद ले रही हों और उन्हें टिप भी देती हों और उनके ठुमकों पर खुश भी हो रही हों। पुरुष युवा हैं और उन्हें इस पेशे से अच्छी आय हो रही है। यूं भी नौकरी कहां आसानी से नसीब होने होती है। ऐसे में क्या पुरुष डांसर्स से केवल इसलिए उनका काम छीन लिया जाना चाहिए क्योंकि यह कुछ को अनैतिक लगता है। क्या यह एक पर्याप्त कारण है किसी से उसका रोज़गार ले लेने का जो वह दिन भर के दूसरे काम के बाद बतौर पार्ट टाइम अपनी शाम की पाली में करता है। यह काम उसे अतिरिक्त आय मुहैया करता है और शायद नाचने के उसके शौक को एक मंच भी। इस काम से वह अपने परिवार को बेहतर जीवन शैली देता है। और जो यहाँ...