रोमियो जूलियट और अंधेरा
रोमियो जूलियट और अंधेरा इस चेक उपन्यास को पढ़ने की एक जो बड़ी वजह थी, प्रख्यात हिंदी कथाकार निर्मल वर्मा का अनुवादक होना । निर्मल वर्मा का चेक भाषा से हिंदी में हुआ यह अनुवाद इस कदर सरल, सहज और प्रवाह में है कि आप भूले रहते हैं कि यह हिंदी का नहीं है। बीच-बीच में कहीं जब वे चेक भाषा के शब्द जस के तस लिखते हुए अर्थ बताते हैं , केवल तब ही आभास होता है लेकिन फिर यह रोचकता को और बढ़ा देता है। ऐसा इसलिए भी कि निर्मल जी प्राग में दस साल रहे और चेक भाषा सीखी। चेक लेखक यान ओत्चेनाशेक के कथानक को दूसरे विश्व्युद्ध के अँधेरे का उजला लेखन कहा जा सकता है। 1924 में जन्में यान उस समय युवावस्था में दाख़िल हो रहे थे जब समूचा यूरोप महायुद्ध की विभीषिका से टकरा रहा था। नाज़ियों का कहर चैस्लोवाकिया पर भी उतर आया था और उस वक्त कथा का नायक पॉल उम्र के सबसे नर्म और ख़ूबसूरत हिस्से में दाख़िल हो रहा था । विज्ञान में गहर...