सबरीना का सवाल और ओबामा का जवाब
एक सीधा सवाल उठता है कि प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा कितनी भी सफल क्यों न रही हो। इस बीच पूछे गए एक सवाल और एक जवाब से क्या सरकार के मंत्रियों को इतना तल्ख़ हो जाना चाहिए? क्या मंत्रियों के जवाब आग में घी डालने जैसे ही नहीं थे ? सवाल अमरीकी पत्रकार सबरीना सिद्दीकी का था और जो जवाब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का।इन दोनों के बाद मचे हंगामे ने ज़्यादा सुर्खियां ली। इन प्रतिक्रियाओं ने एक देश के बतौर हमारी ख्याति में कोई चार चाँद नहीं लगाए हैं। विदेश नीति के हिसाब से भी ऐसे बयान भारत की कूटनीति से कतई मेल नहीं खाते। क्यों 75 डेमोक्रेट्स दौरे से ठीक पहले जो राष्ट्रपति जो बाइडन को लिख रहे हैं कि भारत से प्रेस की आज़ादी और मानव अधिकारों के सवाल पर भी बात की जाए। भले ही हमारे प्रधानमंत्री का वहां शानदार स्वागत हुआ लेकिन इन सबका एक साथ बोलना क्या महज़ इत्तेफ़ाक़ था या अमेरिका जो कहना चाह रहा था वह बड़े ही सलीके से दिया गया? बराक ओबामा के भले ही मोदीजी से 'तू -तड़ाक' वाले रिश्ते रहे हों लेकिन हैं तो वे भी एक डेमोक्रेट ही। सरकार की रक्षा में वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री सभी उतरे। सही...