चार जून के बाद क्या होगा?
चार जून को क्या होगा या यूं कहें कि चार जून के बाद क्या होगा ? इस यक्ष प्रश्न का उत्तर खोजने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बेक़रार हो चला है। लोक से भी ज़्यादा तंत्र बेचैन दिखाई दे रहा है और मीडिया तो बेसब्र है ही । इतना बेसब्र कि नतीजों से पहले ही आशंकओं की गिरफ़्त में आ गया है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक जून को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक क्या बुलाई आशंकाओं को जैसे बल मिल गया। खड़गे ने साफ कर दिया है कि देश में वैकल्पिक सरकार आ रही है और हम यूपीए एक और यूपीए दो की तरह मज़बूत गठबंधन सरकार चलाएंगे। एक जून को मतदान का आखिरी चरण संपन्न होगा। मतदान पश्चिम बंगाल में भी है, इसलिए वहां की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने अपना गढ़ छोड़ने से साफ़ इंकार कर दिया है जिसे अवज्ञा भी समझा जा रहा है । मतदान उत्तर प्रदेश बिहार में भी है लेकिन वहां से नेता आ रहे हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में अपने आखिरी रैली में संत रविदास को खूब याद करते हुए कन्याकुमारी में ध्यानमग्न हुए और उधर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आ...