संदेश

Rahul Gandhi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस को कॉकरोच से प्यार है !

चित्र
हाल ही में वक़्त का पहिया कुछ ऐसा घूमा कि टॉम और जेरी की तरह कूदते-फांदते कॉकरोच और कांग्रेसी अब जय-वीरू जैसी बातें करने लगे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच  बना शक का यह सिलसिला अब मोहब्बत के तराने गाने लगा है। तमाम संदेहों के बावजूद अब लग रहा है जैसे यह एक ही पन्ने पर आ गए हैं जबकि कांग्रेस के कई नेता और उससे भी ज़्यादा भाजपा की नीतियों  ख़िलाफ़  लिखने वाले पत्रकार यह स्थापित करने में कोई कसर बाक़ी नहीं रख रहे थे कि सीजेपी,भाजपा की ही 'बी' टीम है। ठीक वैसे ही जैसे अन्ना हज़ारे का आंदोलन कांग्रेस को सत्ता से हटाने में क़ामयाब रहा वैसे ही सीजेपी के नेता जो आम आदमी पार्टी के पुराने सदस्य भी रहे हैं और कांग्रेस को केवल नुकसान पहुचाएंगे। इस मानस के साथ उन्होंने वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भी नहीं बख़्शा। ख़यालों के पुलाव पकने की भला क्या सीमा होती है, वे बोलने लगे कि 24 घंटे चुनावी मोड में रहने वाली भाजपा को अपने ख़िलाफ़ चल रही हवा का भी पता चल गया और उसने ही इनकी फंडिंग की है। इनके नेता अमेरिका में जाकर कॉकरोचों से मिले और पूरी योजना बनाई। फिर आख़िर प्रेम...

इस चमन में बस हम ही हम खिलेंगे

चित्र
बीता सप्ताह  सरकार के लिए कुछ ज़्यादा ही  चुनौती भरा हो गया। यूं हमारी  सरकार जो भरपूर यक़ीन के साथ अपनी ही मस्त चाल में चलती है, इस हफ़्ते कुछ कसमसाती और डगमगाती नज़र आई।  डगमगाने का ताल्लुक़ बहुमत के लिए ज़रूरी किसी संख्याबल में कमी-बेशी से नहीं बल्कि उन मुद्दों से है जिनका असर आने वाले कई हफ़्तों तक रहने वाला है। पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब के हिस्सों को लोकसभा में पढ़ने देने की नेता प्रतिपक्ष की ज़िद ने पूरे देश को यह बता दिया कि किताब में ज़रूर कुछ ऐसा है जिसे सरकार देश पर ज़ाहिर होने देना  नहीं  चाहती।  बताना ही चाहती तो  पिछले पंद्रह महीनों से  रक्षा मंत्रालय  केवल समीक्षा ना कर रहा होता । अगर जो किताब में वाक़ई झूठ लिखा है कि साल 2020 में चीनी टैंकों के भारतीय सीमा में घुसने के समय  सरकार ने काफ़ी समय लेने के बाद भी सेना प्रमुख से यह कहा कि आपको जो उचित लगे वह करें और फिर तब से अब तक चुप्पी ओढ़े रखी है तो यह और भी ख़तरनाक़ मालूम होता है। हमारे देश में सेना चुने हुए नेता के आदेश का इंतज़ार करती है। यह पाकिस्तान नहीं जहां...

'साला 'संसद में तमतमाने का सबब क्या है

चित्र
आख़िर इस तमतमाने का सबब क्या है? क्यों ये नेता अपने क्रोध पर क़ाबू नहीं कर पाते ? क्यों लोकतंत्र के मंदिर में इनका आवेश चरम पर होता है ? यक़ीनन गृहमंत्री की इस भाव–भंगिमा और तेवर के बाद कि 'आपकी मुनसिफ़ी से नहीं चलेगी  संसद   और मेरे बोलने का क्रम मैं तय करूँगा' ने बता दिया है कि वे दलों के बीच कैसा संबंध रखना चाहते हैं। यह दृश्य जिसने भी देखा वह तकलीफ़ में आ गया कि गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच संवाद किस स्तर तक पहुंच गया है। ये जो आपा खोना है इस पर तो भारतीय प्राचीन ग्रंथ आख्यानों से भरे पड़े हैं। एक से एक बेहतरीन उदाहरण हैं  मनसा,वाचा, कर्मणा को क़ाबू में रखने के लिए। गीता में तो बहुत स्पष्ट है कि बुद्धिमान व्यक्ति का मन, शब्द और कर्म पर नियंत्रण बहुत ज़रूरी है। अनदेखा तो नेता प्रतिपक्ष को भी नहीं किया जा सकता क्योंकि संवाद जो संयम की सीमा-रेखा लांघ गया, उसके दूसरे छोर पर वे थे।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो लगातार चुनाव जीतने वाली, सबसे बड़ी पार्टी के सशक्त नेता हैं फिर क्यों उनका ग़ुस्सा सतह पर आ गया। नेता प्रतिपक्ष लगातार चुनाव हार रहे हैं ,उनके पास ढेरों सवाल हैं...

ऑपरेशन सिंदूर : पक्ष और विपक्ष के बीच बुलंद हुई निर्दलीय आवाज़

चित्र
  ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चली सोलह घंटे की बहस जब मंगलवार को पूरी हुई तो साफ़ हो गया कि देश के पास ऐसे धुरंदर नेता हैं जो सरकार की आंख में आंख डाल कर बात करते हैं और सटीक सवाल करते हैं। उधर  सरकार भी भले ही भाग नहीं रही थी लेकिन जवाब देने में उसे भी बड़ी तैयारी और मेहनत और लग रही थी। देश के हर हिस्से से शामिल सांसदों की यह ज़रूरी और अच्छी बहस थी।  फिर भी विपक्ष को शायद इस बात का मलाल हो सकता है कि कुछ जवाब उसे नहीं मिले जैसे पहलगाम में पर्यटकों की सुरक्षा में चूक क्यों हुई ;ख़ुफ़िया तंत्र विफल क्यों रहा ;अमेरिका ने बीच ऑपरेशन में भांजी क्यों मारी ; हमारे कितने लड़ाकू विमान नष्ट हुए और चीन-पाकिस्तान एक मंच पर साथ आने की समझ सरकार को क्यों नहीं हुई। बेशक सरकार ने अपना पक्ष रखने की पुरज़ोर कोशिश की लेकिन बीच -बीच में जब भी देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का ज़िक्र आ जाता था तो लगता कि सरकार जैसे अब तक किसी नेहरूफोबिया से ग्रस्त है और हर मौके पर उन्हें  किसी ढाल की तरह ले ही आती है। बेशक बंटवारा हमारी दुखती रग है लेकिन हम कब तक उस घाव को हरा रखेंगे, सिर्फ ...

कमंडल को चाहिए मंडल का टेका

चित्र
अब तक कमंडल से अपनी राजनीति को चमकाने वालों को अचानक मंडल की याद आ गई है, वह भी तब जब देश पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार से बड़े एक्शन की उम्मीद कर रहा था। मुख्य धारा के मीडिया ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ऐसा माहौल तैयार कर दिया था कि लगने लगा था कि सरकार घर में घुसकर मारने की नीति टाइप किसी कदम का खुलासा देशवासियों से करेगी। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति ने आगामी जनगणना के साथ जाति की गिनती कराने का फ़ैसला कर लिया। आज़ादी के बाद पहली बार देश के नागरिकों से उनकी जाति पूछी जाएगी। अब तक अनुसूचित जाति और जनजाति को अवश्य गिना जाता था लेकिन अब शायद अन्य पिछड़ा वर्ग का बढ़ता संख्याबल  सरकार को इस निर्णय के लिए मजबूर कर रहा है। विपक्ष जिसकी जितनी आबादी उतनी उसकी भागीदारी का नारा पहले ही बुलंद किये हुए था। ऐसे ही मकसद  में सरकार की दिलचस्पी होगी तो फिर इस मासूमियत पर कौन न फ़िदा हो जाए। इसमें कोई शक नहीं कि इस मसले पर देश जिस नेता को लगातार बोलते हुए देख-सुन रहा था वो राहुल गांधी थे । इस हद तक कि लगभ...

आजा ग्रोक ले..

चित्र
एआई का नया टूल ग्रोक कुछ ज़्यादा ही मज़ेदार और चतुर मालूम होता है और x के यूजर आजा नाच ले की तर्ज़ पर इन दिनों आज ग्रोक ले में दिलचस्पी ले रहे हैं क्योंकि ग्रोक जहां गाली दे रहा है वहीं नेताओं की बखिया भी उधेड़ रहा है। सरकार एक्शन लेने पर विचार कर रही है लेकिन इलोन मस्क की टीम एक अन्य मामले में पहले ही सरकार के ख़िलाफ़ कर्नाटक हाई कोर्ट में पहुंच गई है  बीते साल इन्हीं दिनों दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपति इलोन मस्क भारत आने वाले थे। आम चुनावों के बावजूद भारत सरकार पलक-पावड़े बिछाकर उनके स्वागत की तैयारी में लगी थी कि अचानक  मस्क ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि टेस्ला में मसला हो गया है क्योंकि कम बिक्री की वजह से वे स्टाफ में दस फ़ीसदी की कटौती करने जा रहे हैं। ख़ुद  मस्क तो तब नहीं हीं आए लेकिन इस साल उनका आर्टिफिशियल  इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से जुड़ा टूल ग्रोक-3 आ गया और आकर तहलका मचा रहा है।  मस्क के एक्स (पहले ट्विटर) पर एआई जनित ग्रोक ने ऐसे-ऐसे जवाब दिए हैं कि सियासी दलों को समझ ही नहीं आ रहा कि इसका क्या तोड़ लाएं। जो ख़ुश है वह इसलिए कि आख़िर कोई तो...

महाचुनाव : सुनामी में भी जलते रहे दीए

चित्र
फ़र्ज़ कीजिये कि महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे ज़रा उलट होते यानी महा विकास आघाड़ी (कांग्रेस प्लस ) को बहुमत होता तब चुनावी विश्लेषक क्या कह रहे होते ? वे कह रहे होते कि भारतीय जनता पार्टी की तोड़-फोड़ की राजनीति को जनता ने पसंद नहीं किया,पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना को तोड़ा,फिर भी दिल नहीं भरा तब शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को भी तोड़ा ,ईडी, सीबीआई ,आईटी सबकी तलवार नेताओं पर लटकी थी।राज्य में किसानों की एक नहीं सुनी गई और जनता ने 'बटेंगे तो कटेंगे' और 'एक हैं तो सेफ हैं' का कोई असर नहीं लिया। वे कह रहे होते कि महाराष्ट्र के तमाम प्रोजेक्ट गुजरात को दिए जा रहे थे, इससे भी जनता नाराज़ थी और सरकार की 'माझी लाडकी बहीण योजना' भी कोई कमाल नहीं कर सकी क्योंकि यह ठीक चुनाव से पहले शुरू की गई थी।  जनता  महंगाई, बेरोज़गारी से परेशान थी इसलिए महायुति गठबंधन जिसमें सत्ताधारी भाजपा ,शरद पवार से टूटी हुई एनसीपी और उद्धव ठाकरे से टूटी हुई शिवसेना थी, हार गया। कहा जाता कि जनता अपनों से गद्दारी को पसंद नहीं करती, इसीलिए ऐसे चुनावी नतीजे मिले। यह भी कि अदाणी से जुड़े   प्रोजेक्ट ध...

मोदी 3.0, तीसरी 'डेट' में कुछ कम है जोश

चित्र
एक के बाद एक फैसलों को रद्द करना या कदम पीछे लेना इस तीसरे कार्यकाल की ख़ासियत  है या कमज़ोरी। अब तक ऐसे चार बड़े निर्णय  यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता के साथ तीसरी 'डेट' है और पिछली दो से यह काफ़ी कुछ अलग है। पहले जो बला का आत्मविश्वास और भरोसा दिखाई देता था, वह तीसरी में कुछ कम हुआ लगता है। हाल ही में कुछ तीन-चार बातें भी ऐसी हुई हैं कि डेट का पुराना वाला लुत्फ़ जाता रहा। आगे भी मुलाकात के मौके होंगे लेकिन यह पक्के और मजबूत रिश्ते में कितना बदलेंगे यह देखना दिलचस्प होगा। जनता तो डेट के लिए सज-धज कर इंतज़ार में है लेकिन लगता है उसके प्रिय नेता कहीं उलझ रहे हैं। उसे  वे वैसे नहीं लग रहे हैं जैसे वे थे। इस बार वे अपने ही कहे से पलट रहे हैं,पीछे हट रहे हैं।  जो पलटना ही था तो कहा क्यों और जो कहा तो उस  पर अमल क्यों नहीं ? सब जानते हैं डेटिंग बड़ा नाज़ुक मासला है और इसमें इधर-उधर की बात नहीं चलती। खोया-खोया या 'गायब-आया' जैसा पार्टनर कामयाब नहीं होता। एक कार्टूनिस्ट ने तो इस बदलाव पर कार्टून ही बना डाला कि इससे तो अच्छा है कि एक लेटरल सोचने वाला ही रख लिया जा...

हा हा और हाहाकार केबीच

चित्र
हा हा और हाहाकार के साथ अठारहवीं लोकसभा के नए नवेले सत्र का अंत हो गया। खूब किस्सागोई हुई, खूब तस्वीरें लहराईं गईं, मणिपुर से आए सांसद ने अपने ज़ख्म खोलकर रख दिए ,नीट परीक्षा पर सरकार ने कोई कान नहीं दिए । विपक्ष के हंगामे के बीच पानी पी-पी कर एक दूसरे को कोसा गया। इस बार  कांग्रेस ने  भारतीय जनता पार्टी की पिच पर खेलने में  कोई संकोच नहीं किया। नियम है कि संसद में कोई तख्ती या चिन्ह नहीं लाया जा सकता लेकिन लाया गया। यहां शालीनतापूर्वक अपनी बात ही रखी जानी चाहिए क्योंकि  सड़क और संसद के बीच यही फर्क है। बेशक प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया लेकिन   एक दुःखद संयोग रहा कि जब वे  विकसित भारत का ज़िक्र कर रहे थे, ठीक उसी समय हाथरस के एक गांव में मची भगदड़ ने  सैकड़ों निर्दोष महिलाओं की जान ले ली। यह देश की वह बदहाल महिला आबादी  थी जो प्रशासन की बदहाली का शिकार हो गई। अपने तमाम आभाव और परेशानियों के बीच चंद सुख के पल लेने की उम्मीद में उन्हें सुकून नहीं मौत मिली। कथित बाबा को दर्शनार्थियों की भीड़ से बचाने के लिए आयोजकों ने इन महिलाओं की...

खटाखट बदल रहें हैं समीकरण

  इंदौर-जयपुर यात्रा के लिए रात को चलने वाली इंटरसिटी बेहतरीन ट्रेन है। हफ्ते में केवल दो दिन चलती है। रात को बैठो और सुबह शहर आ जाता है। बीते शनिवार मेरी बर्थ के सामने एक सज्जन थे। टीटीइ के आने पर उन्होंने  परिचय में अपना पूरा नाम बताया। ललाट पर तिलक था और सर पर चोटी। रात भर के खर्राटों के बाद सुबह वे जागे और जयपुर से कोई दो सब स्टेशन पहले बोलने गुस्से में बोलने लगे–" बेकार शहर है ये। पुलिस सुनती नी यहां की। एमपी में ऐसा नी है। सरकार सुनती है हमारी। लोगों ने झूठी शान दिखा कर मेरे बेटे की शादी यहां करा दी। ग़लत कामों में लिप्त है परिवार।” किसी ने कहा –"यहाँ भी आप ही की सरकार है, क्या दिक्कत है।" हां है न पर सुनवाई नी है , राजिनामा करने जा रहा हूं।” कहकर सज्जन गुस्से में ही उतर गए। पड़ोस में एक राजस्थानी परिवार बैठा हुआ था, उन्होंने सज्जन के जाते ही तकियों की और इशारा किया जो एक, दो नहीं पूरे तीन थे। रेलवे एक बर्थ पर एक तकिया देता है। बातों –बातों में राजस्थान के लोकसभा चुनाव की चर्चा भी चली। यहां काफी लोग इस बार इंडिया गठबंधन को 25 में से पांच से सात सीटें दे रहें हैं। इस ...

ज़्यादा बच्चे, घुसपैठिये और मंगलसूत्र

चित्र
 दूसरे चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनावों की यह जंग दिलचस्प दौर में पहुंच गई है। अब तक फीके और एकतरफा मालूम होते चुनावों में जैसे जान पड़ गई हो। विपक्ष जो कहीं दिख नहीं रहा था प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ज़िक्र कर उसे लड़ाई में ला दिया है। मुद्दों के बिना बहस क्या, बहस के बिना लोकतंत्र क्या और लोकतंत्र के बिना चुनाव के मायने क्या। मोटे तौर पर अब कोई मुद्दा बड़ा इसलिए बन गया है क्योंकि प्रधानमंत्री ने उसे उठा दिया है। वे कह रहे हैं कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीन कर आपका मंगलसूत्र भी उतार लेगी। यह नरेंद्र मोदी की खूबी है कि मुद्दे को अपनी तरफ मोड़ने के लिए ऐसा वाक्य विन्यास रचते हैं कि जनता के दिल में उतर जाता है। पीएम का कहना कि ज़्यादा बच्चों वालों को आपकी जमापूंजी बांट दी जाएगी से भी ज़्यादा  मंगलसूत्र आम जनता को कनेक्ट करता है। एक वर्ग को घुसपैठियों और ज़्यादा बच्चों वाला कह देना और कांग्रेस आपकी संपत्ति हड़पकर इन्हें दे देगी वाला भाषण राजस्थान के आदिवासी बहुल क्षेत्र बांसवाड़ा में कोई मायने नहीं रखता लेकिन मुद्दा चैनलों को रात नौ बजे के लिए मिला बढ़िया अस्लहा था । अब इससे...