संदेश

brahmanical patriarchy' twitter लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जैक डोर्सी ने तो केवल आरसी दिखाई है

चित्र
  ट्विटर के संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के बयान  में  ऐसा कुछ भी नहीं है कि रोया-पीटा जाए, लेकिन सरकार के मंत्री हर तरफ से उन्हें घेरने में लगे हैं। जैक डोर्सी ने एक साक्षात्कार में कहा है कि भारत में किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने उन्हें ट्विटर बंद करने की धमकी दी थी। डोर्सी के मुताबिक  भारत के कई पत्रकारों के अकाउंट बंद करने के लिए कहा गया जो सरकार के आलोचक थे,जबकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जैक डोर्सी ने यह जवाब उस समय दिया जब भारत का कोई ज़िक्र सवाल में नहीं था। सवाल था कि दुनिया भर के ताकतवर लोग आपके पास आते हैं और कई तरह की मांग करते हैं। इन हालात से आप कैसे निकलते हैं? लगता है जैक डोर्सी के इस जवाब ने सरकार को दबाव में ला दिया है वर्ना एक साथ कई मंत्री यूं हमलावर नहीं होते । कहा जा सकता है कि जैक डोर्सी ने भी अपने कार्यकाल में शायद सर्वाधिक ताकतवर दबाव केवल तब ही महसूस किया हो। डोर्सी का यह बयान भले ही किसान आंदोलन के ढाई साल बाद आया हो, हिंदुस्तान के पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए यह सब अब आम है। जो सरकार से अलग राय रखते हैं, उन्हें दमन का सामन...