संदेश

RSS mohan bhagwat LGBTQ hate speech लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हमने माना कि LGBTQ का वजूद रहा है

अगले साल देश में आम चुनाव हैं। नेता और उनके दल अभी से मतदाताओं को प्रभावित करने में लग गए हैं। कोई बांटकर अपना वोटबैंक बढ़ाना  चाहता है, तो कोई सबको साथ लेकर चलने की दिशा में देश जोड़ने की यात्रा पर निकल जाता है। यह मतदाता को तय करना है कि कौन कितना ईमानदार है और किसके इरादे उसे नेक नज़र आते हैं। बयानों की भूख में जीने वाले मीडिया को  हिन्दू-मुसलमान का मुद्दा खूब भाता है। यही उसकी पसंदीदा डिश है और  वह उसे खाता ही चला जाता है। फिर इतना खाता है कि अपच का शिकार भी हो जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के हालिया आए बयान के साथ भी यही हो रहा है। बल्कि वह तो एक साक्षात्कार है जिसे उन्होंने अपने संगठन के ही मुखपत्र 'पाञ्चजन्य' और 'आर्गेनाइज़र' (क्रमशः हिन्दी और अंग्रेजी) को दिया है। एक लम्बा  साक्षात्कार, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बातें की हैं। संघ से महिलाओं को जोड़ने के मसले पर भी लेकिन सबसे अलग जिस पर बात की है वह है समलैंगिक समुदाय जिसे दुनिया एलजीबीटीक्यू के नाम से संबोधित करती है। यह जवाब बहुत महत्वपूर्ण है। अब तक के नज़रिये से अलग और पौरा...