संदेश

मार्च, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बैन का बैंड

चित्र
  ये बैन संस्कृति कुछ ज्यादा ही लोकप्रिय हो गई है देश में। सलमान रश्दी लिखित शैतान की आयतें,(द सैटेनिक वर्सेस) नहीं पढ़ सकते क्योंकि बैन है। तस्लीमा की पुस्तक लज्जा से रूबरू होना है, बैन है। वेंडी डॉनिगर (द हिंदूज) ने हिंदुत्व पर ठीक से नहीं लिखा, बैन है। द रेड साड़ी, सोनिया गांधी पर लिखी जेविअर मोरो की किताब पढऩी है, बैन है। फिल्म किस्सा कुर्सी का बैन है क्योंकि इसमें आपातकाल का मजाक उड़ाया गया है। गुजरात में फना बैन है। ग्रीन पीस की प्रिया पिल्लई की लंदन यात्रा बैन है। कुछ देर के लिए आंखें बंद कर फर्ज किया कि मैं निर्भया हूं और मेरे मरने के बाद एक डॉक्युमेंट्री बनती है जिसमें मेरा अपराधी कह रहा है कि लड़कियों को रात में लड़के के साथ घर से नहीं निकलना चाहिए। कपड़ों का खयाल रखना चाहिए। हम उसे सबक सिखाना चाहते थे। यकीन मानिए मैं पसीने से नहा गई, हलक सूख गया कि मेरे साथ निर्भया जैसा घटा है लेकिन मुझे अपराधी ड्राइवर मुकेश की बातों पर कोई अचरज नहीं हुआ। यह सोच कोई नई नहीं है। बचपन से ही लड़कियों से  यही तो कहा जाता है। आज भी जब बचपन के बाद युवावस्था की दहलीज भी पार होने को है, लग

इस लाल से न खेलो होली

चित्र
डॉ अविजित पत्नी राफिदा  के साथ लाल रंग के बिना होली का त्योहार अधूरा है। सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक ये रंग इस त्योहार में खुलकर मला जाता है कि कहीं कोई गिले-शिकवे हों तो वे भी दूर हो जाएं, लेकिन दुनिया में इन दिनों जिस रंग की होली खेली जा रही है वह भी लाल है। ये लहू की होली है। मार दो, कत्ल कर दो ये नृशंस शब्द हर तरफ से सुनाई दे रहे हैं। पेरिस में शार्ली एब्दो के कार्टूनिस्ट्स की हत्या के बाद अब बीते गुरुवार एक ब्लॉगर की ढाका में हत्या कर दी गई। डॉ अविजित रॉय (44) अपनी पत्नी राफिदा अहमद के साथ ढाका में एक पुस्तक मेले से लौट रहे थे। पत्नी भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। सात किताबों के लेखक रॉय बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक और इंजीनियर हैं और कुछ दिनों पहले ही ढाका लौटे थे। रॉय अपने ब्लॉग 'मुक्तो मोन' में ना केवल मज़हब  को वैज्ञानिक कसौटी पर कसते बल्कि कट्टरपंथियों पर प्रहार भी करते। यही उन्हें रास नहीं आया। उनके पिता डॉ अजय रॉय कॉलेज के व्याख्याता और एक्टिविस्ट हैं। उन्हें अपने पुत्र को लेकर चिंता थी क्योंकि उन्हें मिलने वाली धमकियों में यकायक  इजाफा हो गया था। ढाका में इसस