समंदर के निशां
impression of coconut tree the only resort at shrivardhan beach sand crab art at shrivardhan मैं हैरान थी. मैंने समंदर के कई किनारे देखे थे लेकिन ऊंचे हरे नारियल के पेड़ों का ऐसा शानदार स्नेप कभी रेत पर नहीं देखा था. कुदरत ने मानों अपनी ही तस्वीर खींच कर रेत पर उतार दी थी. चित्रकार का नाम नहीं जानना चाहेंगे आप ? ये मास्टर केकड़ा थे जो क्षणों में उस नन्हें छेद में घुस जाते थे जो कभी हमें किसी फूल का केंन्द्र लगता तो कभी वह बिंदु जहाँ से नारियल का झुण्ड निकलता है . नया साल आप सबको बहुत-बहुत मुबारक हो। ग्यारह के आधार पर खड़ा बारह आपके लिए खूब सारी खुशियां लेकर आए। ग्यारह और बारह के मिलन पर जो कुछ भी मानस पर दर्ज हुआ वही साझा करने का मन है। मुंबई के बोरिवली स्टेशन के बाहर लगा बाजार। इस स्ट्रीट मार्केट का स्ट्रीट फूड बहुत ही जायकेदार होता है। दाबेली, पाव के भीतर चटनियां और उबली मूंगफली की फिलिंग यानी भरावन वाली यह डिश बहुत ही मजेदार होती है। वड़ा पाव और पानीपूरी तो खाने से पहले ही मुंह में पानी भर देते हैं। मसाला डोसा म...