संदेश

faiz ahmad faiz caa iit kanpur लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

और रा ज करेगी ख़ल्क़ ए ख़ुदा

शायर या कवि की क़द्र कीजिये , उन्हें प्रेम कीजिये। फ़ैज़ अहमद  'फ़ैज़' बड़े शायर हैं इसलिए नहीं कि उनका लिखा मक़बूल हुआ बल्कि इसलिए कि उन्होंने जो लिखा वह इंसानियत का गीत बन गया। ऐसा कोई चाहकर भी नहीं कर सकता जो कर सकता होता तो आज तंगदिल हुक्मरानों के गीत हरेक की ज़ुबां पर होते। ये शायर अपने वतन से बाहर नहीं फैंके  जाते या वतन के भीतर उनका दूसरा घर हर वक़्त जेल नहीं होता।   मनोहर श्याम जोशी का धारावाहिक हमलोग देखकर जो पीढ़ी बड़ी हुई यह उस शीर्षक गीत को कैसे भूल सकती  है। ये फ़ैज़ की ही नज़्म है।  आइये हाथ उठाएं हम भी हम जिन्हें रस्मे-दुआ याद नहीं  हम जिन्हें सोज़ ए मोहब्बत के सिवा  कोई  बुत  कोई  ख़ुदा  याद नहीं  एक शायर जो सिर्फ़ मोहब्बत का पैग़ाम देता है वह किसी व्यवस्था में यूं अपमानित किया जाए यह किसी भी संस्थान के लिए फ़ख़्र की बात कैसे हो सकती है। फ़ैज़ साहब के इस शेर को देखिये थे कितने अच्छे लोग कि जिनको अपने ग़म से फुर्सत थी  सब पूछे थे अहवाल जो कोई दर्द का मारा गुज़रे था  ...