संदेश

Karnataka election लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एग्जिट पोल जो एक्जैक्ट साबित हुए तब

चित्र
अगर जो कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स सही साबित होते हैं तो मानकर चलिये कि सरकार चलाने में और फिर चुनाव प्रचार में बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिसे नहीं होना चाहिए था। संदेश साफ़ होगा कि बड़े नेता मैसूर पाक खाते हुए स्थानीय लोगों के दुख-दर्द बांटे तो ठीक लेकिन अपना एजेंडा लादेंगे तो वह जनता को मंज़ूर नहीं होगा। बहुत संभव है कि नतीजों के बाद ये बड़े-बड़े दल अपने प्रचार अभियान और शैली पर गंभीर चिंतन करेंगे। अगर बहुमत कांग्रेस को मिलता है, जैसा कि अधिकांश एग्जिट पोल्स दिखा रहे हैं, तब शायद बहुत कुछ पुनर्विचार के लायक होगा। अव्वल तो कभी भी कोई दल अपने किसी दल या संगठन को सर्वशक्तिमान से जोड़ने की जुर्रत नहीं करेगा, कभी धमकी की जुबां में बात नहीं करेगा कि "अगर आपने वोट नहीं दिया तो आपको प्रधानमंत्री का आशीर्वाद नहीं मिलेगा", तीसरे, कभी यह समझने में भी भूल नहीं करेगा कि चुनाव में स्थानीय नेतृत्व की भूमिका होती है, केवल केंद्रीय ताकत की नहीं। गुजरात अपवाद हो सकता है क्योंकि वहां का स्थानीय नेतृत्व ही अब केंद्र में है। गुजरात में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने तमाम बड़े स्थानीय नेताओ...

चालीस फ़ीसदी कमीशन वाली भाजपा अब बजरंग बली की शरण में

चित्र
        कर्नाटक का चुनाव प्रचार शबाब पर है और शबाब पर हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियां, गालियां और मन की बातें। अगर आप आईपीएल क्रिकेट में खिलाडियों की बल्लेबाज़ी का हिसाब रख रहे हैं, तो राजनीति के मैदान पर भी एक मंजे हुए खिलाड़ी हैं जिनके शतक का हिसाब-किताब रखा जा रहा है। उनकी 'मन की बातों' का शतक लग चुका है और उन्हें मिलने वाली गालियों का भी पूरा होने वाला है। अब तक वे 91 गालियां खा चुके हैं। यानी शतक से नौ दूर। कर्नाटक चुनाव का घमासान सामने है और हिसाब-किताब रखने वालों को पूरी उम्मीद है कि शतक जड़ दिया जाएगा। कर्नाटक चुनाव के अधिकांश सर्वेक्षण जो कि ज़रूरत से ज़्यादा ही आ रहे हैं, सभी या तो कांग्रेस का बहुमत बता रहे हैं या फिर कांटे की टक्कर। कर्नाटक बड़ा राज्य है जिसकी 224 सीटों पर एक साथ 10 मई को मतदान होना है और नतीजे 13 मई को आएंगे। अकेला राज्य है जहाँ इस समय चुनाव हो रहे हैं। पूरे देश का फोकस उस पर है लेकिन बीच-बीच में उसका पड़ोसी राज्य  महाराष्ट्र बिना चुनाव के ही बाज़ी मार लेता है। हार-जीत से अलग इस चुनाव को लोकतान्त्रिक प्रक्रिया और सियासी दलों की खिस...