संदेश

usa kidnappe लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वेनेजुएला विश्व सुंदरियों के देश से हरण

चित्र
ये जो छापा डालकर अमेरिका के राष्ट्रपति ने वेनेजुएला के राष्ट्राध्यक्ष और उनकी पत्नी का हरण किया है, हमारे यहां तो इसे रामायण काल से ही बड़ा अपराध कहा जाता रहा है। रावण ने यही तो किया था। क्या हश्र हुआ उसका। उस हश्र से भी बड़ी जो बात है कि ऐसे अंत वाले महाग्रंथ का असर दुनिया के बड़े हिस्से पर हुआ। ज़ाहिर है दुनिया अन्याय करने वाले का अंत ही देखना चाहती है। कथा में बेशक शूर्पणखा की नाक काटने को भी एक कारण बताया गया है और शायद ऐसी घटनाएं अमेरिका-वेनेजुएला के रिश्तों में भी होंगी लेकिन पाठक को आनंद और तसल्ली तो रावण के अंत में ही मिली। वह सहस्राब्दियों से आज तक रावण के पुतले जला रहा है। किसी देश के सर्वोच्च नेता को बीवी समेत उठवा लेना मनमौजी अमेरिकी नेतृत्व की नई घृणित हरकत है। वेनेज़ुएलावासी मानते हैं कि निकोलस मादुरो अगर ताकत हैं तो उनकी पत्नी सिलिआ फ्लोरेस व्यवस्था का दिमाग। यूं दोनों के मिलने की कहानी भी दिलचस्प है।  अमेरिका ने इस हरण के तुरंत बाद एक और लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया को हिलाने और दुनिया के सबसे बड़े द्वीप ग्रीनलैंड को ख़रीदने के इरादे पक्के तौर प...