संदेश

Mamta Banerjee लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार: 'सर' पर क्यों है संदेह

जैसे–जैसे कृष्ण पक्ष का पखवाड़ा अमावस की काली रात की ओर बढ़ता जाता है ठीक वैसे ही बिहार चुनाव में सर(स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न )के काम में भी हर रोज़ कोई न कोई खामी जुड़ जाती है। पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने तो कह भी दिया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से अनुचित, आक्रामक और जल्दबाज़ी में की गई ऐसी क़वायद है जिसका इस समय किया जाना कतई ज़रूरी नहीं था। सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी जारी है क्योंकि पहचान के जो ज़रूरी दस्तावेज़ हैं जैसे  वोटर आईडी ,राशन कार्ड, यहां तक की आधार कार्ड भी इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किए गए हैं। अब जो नई मतदाता सूची बनेगी उसके लिए  2003 के बाद शामिल मतदाताओं की गहन जांच होगी। यही रिविज़न है।  प्रशासन पर 30 सितंबर तक इसे पूरा करने का ऐसा दबाव है कि कहीं कहीं  बीएलओ ख़ुद  ही मतदाता के फॉर्म भर रहे हैं और फ़र्ज़ी हस्ताक्षर भी कर रहे हैं। अब सवाल यही है कि क्या चुनाव आयोग नया गृह मंत्रालय है जो नागरिकता के प्रमाण-पत्र  भी बांटेगा। संवैधानिक स्तर पर ही चुनाव आयोग की भूमिका जोड़ने की रही है ,हटाने की नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि आयोग इन पहचान पत्रों...

विपक्षी एकता मेंढकों को तराज़ू में तौलने सा मुश्किल !

चित्र
क्या इस समय विपक्ष की एकता मेंढकों को तराज़ू में तौलने सा मुश्किल काम है? क्या क्षेत्रीय दल मसलन, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई में दिक्कत महसूस कर रहे हैं? क्या विपक्ष नहीं समझ रहा है कि अगर इस बार बात नहीं बनी तो फिर कभी नहीं वाले हालत में वे ला दिए जाएंगे? क्या शिवसेना की जो हालत चुनाव आयोग ने अभी कर दी है, वैसी ही आगे किसी और दल की  हो सकती है? क्या कांग्रेस शेष विपक्षी दलों से दूरी बनाकर चल रही है? इन सारे सवालों के जवाब यदि हां हैं तो  विपक्षी एकता फिर दूर की कौड़ी है। 2024 की हार का ठीकरा किसी और पर फोड़ने की बजाय अभी से बिखरे हुए विपक्ष को अपने सर पर फोड़ लेना चाहिए क्योंकि इस वक्त जो जनता देख रही है वह बिखरा हुआ विपक्ष है। सीटों का गणित और जनता के सामने सरकार के विरोध  की सही भूमिका नहीं बनी तो फिर बदलाव केवल ख़याली पुलाव बन कर रह जाने वाला है। बोफोर्स तोप के हमले जो राजीव गांधी के खिलाफ विपक्ष ने किए थे वैसा अडानी मामला कर सकता है।  हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने सारा कच्चा-चिटठा उपलब्ध करा दिया है और शेष किस्सा अडानी क...