संदेश

love लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घर से दुनिया तक नज़रा गया प्रेम

चित्र
यह पृथ्वी अगर हमारा घर आंगन है तो यह आंगन नज़रा गया है। किसी बुरे साए के असर में है जो अब भी इससे मुक्त होने की कोशिश नहीं हुई तो हम एक बेहद कमज़ोर समाज और खोखली दुनिया का हिस्सा होंगे। हमने कभी इस गोले को कोई दिठौना या काला टीका नहीं लगाया क्योंकि उससे कभी प्रेम ही नहीं किया। अपने भीतर के प्रेम को भी किसी केंचुली की तरह उतार कर कभी ना ख़त्म होने वाली चूहा दौड़ में शामिल हो गए । क्या पड़ोस ,क्या सड़क ,क्या शहर ,क्या प्रदेश ,क्या देश ,क्या द्वीप, क्या महाद्वीप सब बढ़-चढ़ कर यह बताने में लगे हैं कि कौन कितनी जल्दी प्रेम से ख़ाली हो सकता है। इस रास्ते के सबसे ज़लील मुसाफ़िर वही हैं जिनके पास ताक़त है। इनका व्यवहार ऐसा है कि जैसे धरती से प्रेम की पूरी फ़सल सुखाने की संधि की हो। इनके हाथ परमाणु बटन होना भी ख़तरनाक है। वे हर दिन संत वैलेंटाइन को ठेंगा दिखाते हैं। नया यह है कि नफ़रत को इन्होंने सुंदर पैकेजिंग में बेचना शुरू कर दिया है और इसे बनाने की फैक्ट्री में जाने कितनों को प्रशिक्षण देकर भी लगा दिया है। घृणा क़ारोबार है। आखिर कैसे मूल्यों की इस गिरावट से बचा जा सकता है? इस बीमारी की नब्ज़ पकड़ में आ सकती ...

इस 'आपातहाल' को कौन देखेगा

चित्र
 तेजबीर को मीना से प्रेम था। तेजबीर चौबीस साल का था और मीना बाईस। हरियाणा के हिसार का यह जोड़ा शादी करना चाहता था। प्रेम को रिश्ते में बांधना चाहता था लेकिन समाज और परिवार इसके ख़िलाफ़ था। वही सत्तर साल पुराना रवैया, जिसे बॉलिवुड की लगभग हर हिंदी फ़िल्म अपनी कहानी में दिखाती आई है। प्रेम पर पहरे, बैरी समाज,पत्थर दिल लोग, दुश्मन ज़माना, क्रूर पिता और भाई वाली ना जाने कितनी फ़िल्में याद की जा सकती हैं, जिनका अंत प्रेमी जोड़ों का भी अंत है। कभी ये मर जाते हैं तो कभी मार दिए जाते हैं। ये दिल की सुनना चाहते हैं लेकिन समाज और व्यवस्था इन्हें रौंद देना चाहते  हैं। दुखद यह है कि इन्हें अपनी इस हरकत पर कोई पछतावा नहीं होता उलटे गर्व का आभास होता है। यह अपराध उन्हें स्वीकार्य है...और फिर हम यह कहने से भी नहीं चूकते  कि भारत दुनिया में सबसे युवा आबादी वाला देश है। क्या कर रहे हैं हम अपनी इस जवान आबादी के साथ । इनके पेपर लीक करा देते हैं, नया कोई रोज़गार सृजित नहीं करते, अग्निवीर लाकर चार साल में उन्हें रिटायर कर देना चाहते हैं और जो बेचारे अपनी मर्ज़ी से ब्याह करना  चाहते हैं, उन्हें गो...