संदेश

police लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरगना जिस ज़मीन दफन वहां उग आई है ज़हरीली बेल

चित्र
एक समय था जब विचाराधीन कैदियों की आत्महत्या या सामान्य मौत पर भी सरकारें सवालों से घिर जाती थीं, बचाव की मुद्रा में आ जाती थीं,लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब की सरकारें तो ऐसा होने  के बाद पुलिस की पीठ थपथपाती  हुई नज़र आती है। बीते सप्ताह प्रयागराज में सरेआम दो विचाराधीन कैदियों की हत्या के बावजूद उत्तर प्रदेश  सरकार के चेहरे पर शिकन तो दूर उल्टे  सीना ठोकने का भाव था। कम अज़ कम उनके मंत्रियों के बयान तो यही ज़ाहिर करते हैं। वे प्राकृतिक न्याय की बात कहते हैं। ऐसे में  न्यायालयों की दरकार ही क्या रह जाती है, पुलिस राज जिसे चाहे उसे सज़ा  दे दे और  सरकार जब चाहें तब शाबाशी । अपनी-अपनी सरकारें और अपने-अपने दुश्मन। दरअसल व्यवस्था में  यकीन का पतन कोई नया नहीं है।  प्रयागराज के करीब अयोध्या में ही सहस्त्राब्दियों से जनमानस को प्रेरित करने वाले राजा राम का राम राज्य भी रहा हैं। आखिर अयोध्या के मर्यादा पुरोषत्तम राजा राम उत्तरप्रदेश के योगी राज को किस तरह देख रहे होंगे ? नारा तो हत्यारों ने भी भगवान राम के नाम का ही लगाया। रावण को राम के...