भंवरी से भंवरी तक
kllled!! ! borunda jodhpur ki bhnvari devi jo shayad maar di gayee raped .. .bhabteri jaipur ki bhvari devi do dashak pahle hui thi balatkaar ki shikaar भंवरी से भंवरी तक कुछ नहीं बदला .हुक्मरान बदलते गए और भंवरियों को पैरों त ले कुचलने की चेष्टाएँ और मजबूत होती गयीं... बात जब महिलाओं की आती है तो हमारी हालत बांग्लादेश से भी बद्तरहै। न्यूजवीक पत्रिका के एक सर्वेक्षण में भारत को 141 वां स्थान मिला है। सर्वेक्षण में कल 165 देश शामिल थे। देश जो महिलाओं को सर्वाधिक अधिकार और श्रेष्ठ जीवन देते हैं उनमें आइसलैंड, स्वीडन, कनाडा और डेनमार्क का नाम है। टॉप-20 में एशिया का एक मात्र देश फिलिपीन्स है जिसे सत्रहवां स्थान मिला है। सच तो यह है कि हमें इन आंकड़ों की कोई जरूरत ही नहीं है। बस एक दिन का अखबार पढऩे की जरूरत है। पिछले एक सितम्बर से राजस्थान के मुखिया के गृह जिले जोधपुर से एक सैंतीस वर्षीय दलित महिला गायब है। उसका पति गुहार लगाते हुए बच्चों सहित आत्महत्या की बात कह चुका है लेकिन भंवरी देवी का कोई अता-पता नहीं है। भंवरी के पति ने इ...