संदेश

कविता खुशबू लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक लड़की की डायरी से

चित्र
एकता चौहान की कविताएं ये कविताएँ सीधे तेईस साल की एकता चौहान की डायरी से आयी हैं , जब उन्होंने पढ़ाईं तो लगा ताज़ा हवा का झोंका छूकर गुज़र गया. हालाँकि मेरी कविताओं की समझ बहुत सीमित है. हो सके तो आप बेहतर कीजियेगा.बतौर विसुअल डेली न्यूज़ की मगज़ीन खुशबू साथ है. मेरा पता शहर के बीचों-बीच वो जो चार लेन की रोड है दाएं-बाएं बंगले जिसके और बड़े-बड़े मॉल हैं वहीं आगे मोड़ पे एक लंबा काला नाला है घास वहां कचरे में पलती कीचड़ से सनी जमीन है और जो छठा तम्बू , किनारे वही मेरा घर है! 2. संदूक संभालें आओ जरा... गुड़िया,मोती,चवन्नी कहीं फिर से कट्टा ना हो जाएं! 3. सुबह-सुबह जब उठता हूं वो पहले से आ जाती है मैं उन्हें देख मुस्काता हूं वो मुझे देख मुस्काती हैं दाना डालो, भूख लगी है अपनी बोली में बतलाती हैं जाता हूं मैं, ये कह दूं तो हामी में सिर वो हिलाती हैं 4. डूबता है पर्वत के डूबता वो नीर में मन के भीतर डूबता वो डूबता शरीर में उलझा-सुलझा पहेली-सा शंकाओं से घिरा हुआ वो हर अक्षर में डूबता ढूंढता खुद को स्याही की लकीर में 5 चौक में प्रतिदिन तुलसी सींची जाती है प्रतिदिन भोगली से फूंक-फूंक के आंखें भी... ह...