संदेश

BLACKMAIL IRRFAN KHAN लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ब्लैकमेल को A सर्टिफ़िकेट मिलना था

चित्र
कल हिंदी फ़िल्म ब्लैकमेल देखी। इरफ़ान ख़ान वह नाम है जिनके अभिनय प्रतिभा के लिए टिकट लेने के लिए बट , परन्तु, लेकिन, किन्तु कभी सर नहीं उठाते । फिर इरफ़ान निराश भी नहीं करते हैं । वे वह सब सहजता से फिल्म के लिए कर जाते हैं जिसे करने का साहस हिंदी फिल्मों की  स्टार ब्रिगेड में नहीं होता। दफ्तर के सहकर्मियों की मेज़ से लड़कियों की तस्वीरें चुराकर वॉशरूम ले जाने का साहस भला किस स्टार में हो सकता है। सहकर्मी जब यह कहे कि प्रभा वर्जिन  है, मैं दावे के साथ कह सकता हूँ क्योंकि उसके होंठ बहुत पतले हैं। .. और मैं लड़की को देखकर बता सकता हूँ कि उसका स्टेटस क्या है ,यह सुनने का साहस भी इरफ़ान के निभाए किरदार के पास ही हो सकता है।ऐसा लिखने की ज़रुरत केवल इसलिए महसूस हुई क्योंकि फिल्म को बच्चों के लिए भी जारी किया गया है। यह कोई पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा नहीं है।         दरअसल फ़िल्म उस पति पत्नी की कहानी है जिनकी शादी में एकतरफ़ा प्रेम  है। लड़की शादी इसलिए करती है क्योंकि उसके प्रेमी रंजीत ने उसे धोखा  दिया है। वह प्रेमी जिससे शादी करता है वह अमीर है...