संदेश

honour killing लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऑनर किलिंग: झूठे दंभ में अपनों को ही लीलते अपने

"न्याय और शक्ति को एक साथ लाया जाना चाहिए ताकि जो कुछ न्यायसंगत है वह शक्तिशाली हो सके और जो शक्तिशाली है वह न्यायपूर्ण हो"-ब्लैज़ पास्कल  ऐसा कौन प्राणी इस धरती पर होगा जो अपने झूठे दम्भ में अपनों को ही समाप्त कर देता होगा। किसी जंगल राज में भी ऐसा नहीं देखा जाता जो मनुष्यों ने अपनी कथित सभ्य दुनिया में रचा लिया है।अपने झूठे मान के लिए अपनों के ही क़त्ल के बाद कानून और व्यवस्था भी किसी लाचार का भेस धर कर कौने में बैठी टुकुर-टुकुर ताका करती है। जो ऐसा नहीं होता तो क्यों इन अपराधियों का कंविक्शन रेट केवल दो फीसदी  होता। कभी खाप, कभी परिवार तो कभी समाज जज बनकर   ऑनर किलिंग जैसी भयावह हिंसा को   सही ठहराने लगते  हैं और व्यवस्था अपराधी की हमदर्द बन, उसे बचने के रास्ते बताने लगती है।  देश में हर हिस्से में ऐसी घटनाएं हो रही हैं लेकिन एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो )के आंकड़े कहते हैं 2020 में देशभर में केवल 25 मामले ऑनर किलिंग्स के दर्ज हुए हैं। युवा लड़के-लड़कियाँ मौत के घाट उतार दिए जाते हैं और लड़के अपहरण के मामले बना कर  जेल के अंदर पहुंचा दिए जात...

चरित्र पर फैसला सुनाना हम अपना फर्ज समझते हैं

चित्र
मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने भी सीता को अग्नि में समर्पित कर आत्मसम्मान  की रक्षा की थी हमारे समाज में यह आज भी बुरा नहीं है। चरित्रहीनता पर फैसला सुनाना हम अपना फर्ज समझते हैं। ओगड़सिंह तो बेटी का सर काटकर ही  थाने ले  गया जयवंती और राजेश की आंखों में बेटी की विदाई की नमी के साथ-साथ चमक भी थी। अपने हिसाब से अपनी बेटी को ब्याह देने की चमक। उनकी बातों से झलक रहा था कि वे उनके संस्कार ही थे जो बेटी कहीं 'भटकी' नहीं। करीब के रिश्तेदार भी उन्हें कहने से नहीं चूक रहे थे कि वाह, जयवंती तूने तो गंगा नहा ली। वरना आजकल के बच्चे मां-बाप को नाकों चने चबवा देते हैं। ये निर्मला को ही देख इसकी बेटी ने क्या  कम तांडव किए थे। तू तो बहुत भाग्यशाली है। दरअसल निर्मला की बेटी ने मां-बाप के तय रिश्ते से इनकार कर दिया था। नहीं मानने पर खाना-पीना छोड़, वह उदास बंद कमरों में अपने दिन बिताने लगी थी, लेकिन एक दिन मां-बाप की धमकी ने उसे डरा दिया, 'अगर तू यही सब करेगी तो हम जहर खा लेंगे। मत भूल की तेरी एक छोटी बहन भी है। उस दिन वह बेटी बहुत डर गई थी। खुद पर कष्ट तो वह बरद...