संदेश

bapu लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वो सजदे के काबिल तो हो

कई बार लगता है कि हम वो समाज हैं जिसे ईश्वर तक पहुंचने के लिए कई सारे जरियों की जरूरत होती है। हम हमेशा माध्यम की ताक में रहते हैं और उम्मीद करते हैं कि कोई आए और हमारा हाथ पकड़कर उस तक ले जाए। हमें ऐ से लोग खूब रास आते हैं, जो हमें यकीन दिला देते हैं कि वे हमें प्रभु तक ले जाएंगे। फिर एक वक्त आता है, जब ये बिचौलिये ही हमें भगवान लगने लगते हैं और हम इनके कहे मुताबिक शतरंज के मोहरों की तरह चलने लगते हैं। यह तो बहुत अच्छा हुआ कि सोलह साल की बेटी के इस पिता की आंखें खुल गईं वरना कई परिवार अपनी संतानों को समर्पित करके भी आंखें बंद किए बैठे हैं। वे इसे बाबा का प्रसाद या धर्म की राह में दी गई आहुति मानते हैं। इस लड़की के पिता भी आसाराम के अंधभक्त थे। लखनऊ से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर शाहजहांपुर में उनका अपना व्यवसाय था कि दस साल पहले आसाराम के फेर में आ गए और दीक्षा ले ली। पास ही जगह खरीदी और अपने पैसों से आश्रम बनाया। चेतना तो तब लौटी, जब आसाराम ने बेटी को भी इसी सिलसिले में जोड़ लिया।   जिस इंदौर शहर से आसाराम की गिरफ्तारी हुई है, उसी शहर की कई महिलाएं और युवतियां बीस साल पहले ही शपथ पत्...

शब्दों के उत्सव के बाद उत्सव के शब्द

चित्र
शहर लिटरेचर फेस्टिवल की गिरफ्त से बाहर आ चुका है। मौसम की तरह कुछ मेहमानों के आगमन की भी आदत शहर को हो गई है। वे वही कविताएं गुनगुनाते हैं और उन्हीं शब्दों  को दोहरा कर चले जाते हैं। किताब की जमीं पर खडे़ इस उत्सव में विवाद के कंकर तो खूब थे लेकिन मन को सुकून पहुंचा सके, वैसा हरापन कम था। शब्द  थे लेकिन उनसे हरितिमा गायब थी। नंदी दलितों को भ्रष्ट कह गए, तो नावरिया गांवों को ध्वस्त करने का बाण चला गए। कौन समझे कि शहर जिंदा ही गांव के दम पर हैं और आपके ठाठ को जिंदा रखनेवाले कौन थे .आप इस कदर जातिवादी कैसे हो सकते हैं .  बहरहाल, जयपुर में साहित्य उत्सव भले ही अलविदा कह चुका है लेकिन हम  गांधी साहित्य के आगोश में है। बापू के लफ़्ज़ों से गुजरते हुए महसूस होता है जैसे हम सरल होते जा रहे हैं। दिमाग की जटिलता पर दिल की सरलता असर करती जा रही है। दरअसल, सच्चे हो जाने का अर्थ जोर-जोर से सच बोलते जाना नहीं, बल्कि अपने जीवन को इतना पारदर्शी कर देना है कि जो भी आप कर रहे हैं या कह रहे हैं उसमें बनावट हो  ही नहीं। गांधी ने अपने जीवन को वैस...