संदेश

atal bihari vajpayee indian politics लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वे क़द्दावर नेता और मैं शिशु पत्रकार

चित्र
रार  नई ठानूंगा atal bihari vajpayee:1924-2018 वे  कद्दावर नेता और मैं शिशु पत्रकार। अटलजी से मई 1996 में गांधीनगर गुजरात में हुई मुलाक़ात का यही सार है। तब मैं दैनिक भास्कर इंदौर में रिपोर्टर थी। अख़बार ने अपने चुनिंदा रिपोर्टर्स को 1996 के लोकसभा चुनाव कवरेज  के लिए देश के कौने-कौने में भेजा था। मुझे गुजरात की ज़िम्मेदारी दी  गई । चूंकि मेरा ननिहाल गुजरात  में था और छुट्टियों का बड़ा हिस्सा बिलिमोरा ,गणदेवी में बीतने से गुजराती भाषा पढ़नी और कुछ हद तक बोलनी भी आ गई थी।  संयोग ऐसा बना कि इस यात्रा में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री सुरेशभाई मेहता ,केशु भाई पटेल , बाग़ी नेता शंकर सिंह वाघेला, गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  सब से  मुलाकात होती चली गई। सुरेशभाई मेहता तो बिलिमोरा ही आए हुए थे। अटलजी से मुलाक़ात तो जैसे एक रिपोर्टर का ख़्वाब पूरा होने  जैसी थी और वहीं  देश के वर्तमान प्रधानमंत्री से भी मिलना हुआ था। बहरहाल वह गांधीनगर का सर्किट हाउस था जहाँ अटल बिहारी वाजपेई साहब से मिलना था। सुबह का वक़्त ...